हॉट ऑन वेब

कल सुबह 9 बजे के बाद नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल! आज ही भरवा लें गाड़ियों की टंकी..ये है वजह

कांग्रेस ने पेट्रोल पंप के मालिकों से भी बंद में हिस्सा लेने की अपील की है।
2 min read
Sep 09, 2018
Feature image

नई दिल्ली। देश में बेतहाशा बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों से पूरा देश काफी निराश है। महंगाई के इस दौर में बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आम इंसान के बजट को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ रही कीमतों से प्रभावित ट्रांसपोर्टरों का सारा खर्च भी अब आम इंसान को ही उठाना पड़ रहा है। जिसके बाद देश की विपक्षी पार्टियों ने 10 सितंबर का देश भर में भारत बंद का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक देश भर में होने वाला ये बंद सुबह 9 बजे से दोपहर के 3 बजे तक चलेगा। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों की वजह से देश की मोदी सरकार के विरोध में कांग्रेस इस बंद का नेतृत्व करेगी। मोदी सरकार को घेरते हुए देश की अन्य 21 राजनीतिक पार्टियों ने बंद में कांग्रेस को समर्थन देने के लिए सड़कों पर उतरेंगे।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आज एक प्रेस कॉफ्रेंस कराई, जिसमें उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से बंद को शांतिपूर्ण तरीके से सफल बनाने की अपील की। माकन ने कहा कि कांग्रेस के भारत बंद से किसी भी आम आदमी को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस द्वारा आयोजित किए जा रहे इस बंद में देश की तमाम बड़ी पार्टियां जैसे- समाजवादी पार्टी , बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, डीएमके, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, जनता दल सेक्युलर, राष्ट्रीय लोकदल, झारखंड मुक्ति मोर्चा सहित और भी कई पार्टियां भी मोदी सरकार को घेरने के लिए अपने समर्थन को पक्का कर दिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस ने पेट्रोल पंप के मालिकों से भी बंद में हिस्सा लेने की अपील की है। यदि पेट्रोल पंप के मालिक कांग्रेस के भारत बंद को अपना समर्थन देते हुए अपने-अपने पेट्रोल पंपों को बंद रखते हैं तो इससे निश्चित तौर पर आम जनता को न चाहते हुए भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आप अपने वाहनों में सोमवार सुबह नौ बजे से पहले ही पेट्रोल-डीजल भरवा लें। इसके अलावा घर में रोजमर्रा की चीज़ें भी आज ही ले आएं।

Updated on:
09 Sept 2018 04:46 pm
Published on:
09 Sept 2018 04:46 pm