हॉट ऑन वेब

इस राज्य में Corona के केसों में फिर से आई तेजी,बीते 24 घंटे में मिले 4787 नए मरीज

महाराष्ट्र में बीते सात दिनों से 3000 से ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं कल के मुकाबले आज मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है
2 min read
• •
Updated: 18 Feb 2021, 6:08 PM IST
coronavirus in maharashtra
coronavirus in maharashtra

नई दिल्ली। भारत में कोरोना बैक्सीन(corona vaccine) के आने के बाद भले ही लोगों को एक बड़ी राहत मिली है लेकिन कोरोना से पूरी तरह से अभी देश मुक्त नही हो पाया है अभी भी महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (coronavirus in maharashtra) को लेकर काफी गहरी चिंता जताई जा रही है क्योंकि इस राज्य में अभी भी कोरोना संक्रमित लोगों में वृद्धि का सिलसिला जारी है। अब तक इस राज्य में पिछले 24 घंटे में 4,787 नए (COVID-19cases) संक्रमित केस मिले हैं।

इसका आंकलन किया जाए तो राज्य में बीते सात दिनों से 3000 से ज्यादा मामले दर्ज कराए गए हैं। लगातार तेजी से बढ़ रही कोरोना संक्रमित(COVID-19 cases) लोगों की संख्या को देखकर एक बार फिर से चिंता बढ़ रही है।

देश की बात करें तो पिछले 24 घंटे में अब तक संक्रमित लोगों के 12,881 नए मामले आ चुके हैं। बुधवार के मुकाबले आज कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखी गई है। कल तक संक्रमण के 11,610 नए मामले सामने आए थे। वहीं, जो मरीज ठीक हो चुके है ऐसे मरीजों की संख्या बढ़कर एक करोड़ छह लाख से ज्यादा हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 11,987 मरीजों इलाज के बाद ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार दो लाख से नीचे बनी हुई है।

महाराष्ट्र में फिर लग सकता है लॉकडाउन

मुंबई में जिस तरह से तेजी से कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखने को मिलने रही है। वो आने वाले समय के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक साबित हो सकती है। अब इन मामलों को देखते हुए फिर से लॉकडाउन लगाए जाने की संभावना जताई जा रही है।

महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल कोरोना वायरस से संक्रमित

महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री और एनसीपी के प्रदेश प्रमुख जयंत पाटिल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वह उचित चिकित्सकीय सलाह ले रहे हैं। इस महीने की शुरुआत में राज्य के मंत्रियों अनिल देशमुख, सतेज पाटिल और राजेन्द्र सिंगणे के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

Updated on:
18 Feb 2021, 6:08 PM IST
Published on: