
नई दिल्ली। चीन में चमगादड़ और सांप की वजह से फैले कोरोनावायरस (Coronavirus) ने दुनियाभर के लोगों को खौफजदा कर दिया है। इसकी चपेट में अभी तक करीब 400 से ज्यादा लोग आ चुके हैं। मुंबई में भी इस वायरस से ग्रसित दो लोग संदिग्ध पाए गए हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल (viral video) हुए एक नए वीडियो ने हंगामा मचा दिया है। वीडियो में एक लड़की ने हाल ही में चमगादड़ का सूप पिया था। लोगों का दावा है कि इसी वजह से यह वायरस फैल रहा है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो चीन का है। वहां रहने वाली एक लड़की ने हाल ही में चमगादड़ का सूप (Bat Soup) पिया था। उसी के जरिए लोगों में ये वायरस फैला है। माना जा रहा है कि चमगादड़ के वायरस लड़की के शरीर में प्रवेश कर गए और यही अब दूसरे लोगों में फैल रहा है। चीन (China) के वैज्ञानिकों का मानना है चमगादड़ से फैलने वाला SARS (Severe Acute Respiratory Syndrome) का वायरस सांप के जरिए लोगों में फैला है।
मालूम हो कि चीन में कोरोनावायरस के चलते वुहान समेत 9 शहरों को बंद कर दिया गया है। चूंकि वुहान में 700 से ज्यादा भारतीय स्टूडेंट्स मौजूद है। ऐसे में भारतीय सरकार भी उनके लिए चिंतित है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, कोरोना वायरस सी-फूड से जुड़ा है। इस वायरस से ग्रसित मरीजों में जुखाम, खांसी, गले में दर्द, सांस लेने में दिक्कत, बुखार जैसे शुरुआती लक्षण देखने को मिलते हैं। बाद में ये लक्षण न्यूमोनिया में बदल जाते हैं और किडनी को नुकसान पहुंचाते हैं।