हॉट ऑन वेब

थूक लगे नोट पड़े होने की फैली अफवाह, नहीं हुई किसी में उठाने की हिम्मत

Money on Road : चंडीगढ़ के मोहाली की है घटना, सड़क पर पड़े मिले 4 हजार रुपए ड्यूटी पर जा रहे एक सिक्योरिटी गार्ड ने देखे थे सड़क पर पड़े हुए रुपए
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Apr 2020, 4:03 PM IST
note1.jpg
Money on Road

नई दिल्ली। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा था। जिसमें एक शख्स खुद के कोरोना पॉजिटिव होने का दावा कर रहा था। वह तबलीगी जमात का हिस्सा बताया जा रहा था। वह दूसरों में बीमारी फैलाने के मकसद से नोटों पर थूक लगा रहा था। इसी डर के चलते आजकल लोग सड़क पर पड़े रुपए उठाने से भी डर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला चंडीगढ़ का सामने आया। जहां कुछ नोट काफी देर से पड़े थे। जिसे देखते ही कोरोना वाले नोट की अफवाह तेज से फैल गई। हालांकि बाद में पुलिस इन्हें सैनिटाइज करके अपने साथ ले गईं

बताया जाता है कि चंडीगढ़ के मोहाली (Mohali) में एसएसपी कोठी के पास डिवाइडिंग रोड पर एक शख्स को 500 , 100 और 50 के नोट सड़क़ पर बिखरे हुए मिले। व्यक्ति का नाम लखन पाल है। वह मटौर गांव का रहने वाला है। वह सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। वह सुबह करीब 7 बजे ड्यूटी के लिए जा रहा था तभी उसे सड़क पर कई सारे नोट पड़े दिखे। उसने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में फोन घुमाया, लेकिन बात नहीं हो सकी।

इसी दौरान दूसरे लोगों ने सड़क पर पड़े नोट देखें तो इन पर थूक लगे होने की अफवाह फैल गई। हालांकि बाद में मटौर थाने से एएसआई सुरजीत वहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि सडक़ पर करीब चार हजार रुपए पड़े हुए मिले। नोट उठाने से पहले उन्हें सैलिटाइज किया गया। इसके बाद नोटों को एक प्लास्टिक के लिफाफे में बंद कर दिया गया, इनकी जांच कराई जा रही है।

Published on: