इनकी रूटीन जान लेंगे तो पता चलेगा कि ऐसे ही नहीं कोई अमीर बन जाता है। जेफ का रूटीन ही है जो उन्हें इतना अमीर बनाता है।
नई दिल्ली। जेफरी प्रेस्टन 'जेफ' बेजोस अमेजन .कॉम के संस्थापक, अध्यक्ष, मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अमेजन.कॉम बोर्ड के अध्यक्ष हैं। यह फोर्ब्स की 2018 की लिस्ट के अनुसार दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं। इनकी रूटीन जान लेंगे तो पता चलेगा कि ऐसे ही नहीं कोई अमीर बन जाता है। जेफ का रूटीन ही है जो उन्हें इतना अमीर बनाता है। एप्पल के सीईओ टिम कुक की तरह जेफ भी सुबह उठना ही पसंद करते हैं। वे सुबह जल्दी उठने पर विश्वास रखते हैं। वे सुबह ठीक 5 बजे अपना बिस्तर छोड़ देते हैं। दरअसल, सुबह जल्दी उठने के पीछे एक लॉजिक होता है। आपका दिन बड़ा हो जाता है। काम ज्यादा कर पाते हैं। एक आम इंसान की तरह जेफ भी उठने के बाद देश दुनिया की खबरें पढ़ते हैं और अपने परिवार के साथ नाश्ता करते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि, बेजोस, जो कि प्रिंसटन विश्वविद्यालय से स्नातक हैं और जिन्हें टाऊ बेटा पि नामक प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुका है, ने 1994 में अमेजन की स्थापना करने से पहले डी. ई. शॉ और कम्पनी के लिए वित्तीय विश्लेषक का कार्य किया।
बता दें कि, प्रिंसटन विश्वविद्यालय से 1986 में स्नातक होने के बाद, बेजोस ने वाल स्ट्रीट में कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में काम किया। आप यह जानकर थोड़ा भी हैरान नहीं होंगे कि, जेफ अपने वक्त के पाबंद हैं। एक सफल बिज़नेसमैन की तरह जेफ की भी सारी मीटिंग पहले से शेड्यूल होती हैं। आजकल लोग जहां सारे निर्णय जल्दी ले लिए करते हैं वहीं जेफ किसी भी निर्णय को लेने में काफी समय लगाते हैं। जेफ एक खास बात और है कि वे अपने बिज़नेस का काम शाम के 5 बजे के बाद नहीं लेते काम कितना भी ज़रूरी हो वे उसे कल के लिए छोड़ देते हैं वो हमेशा ऐसा इसलिए करते हैं ताकि वे हड़बड़ी में कुछ गलत निर्णय न ले लें। जेफ का यह रूटीन ही है जो उन्हें औरों से आगे ले आया है। यही वजह है कि, आज के समय में जेफ से अमीर इस दुनिया में कोई नहीं है।