वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक ऐसे समुद्र के बारे में पता लगाया है जो काफी खतरनाक है। इसका पानी इतना नमकीन है कि किसी भी जीवन के लिए घातक हो सकता है। उन्होंने दावा किया है कि इसमें समुद्री जीव और इंसान जिंदा नहीं रह सकते। इसके साथ वैज्ञानिकों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए है।
इस धरती पर कौन सी चीजें रहस्यमय है, जिन का पर्दाफाश आज तक नहीं हो सका। इन चीजों की बारे में वैज्ञानिकों ने बहुत रिसर्च किया, लेकिन वह सफल भी हो सके। वहीं, कुछ चीजें मैं उनको सफलता मिली है। इस समय धरती पर कई समुद्र रहस्यमयी हैं जिनमें बारे में लोग जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। आज आपको एक ऐसे ही समुद्र के बारे में बताने जा रहे हैं जो काफी खतरनाक है। बताया जा रहा है कि इस समुद्र का पानी इतना खतरनाक है कि अगर इंसान इसमें तैरता है तो वह जिंदा नहीं बच पाता। वैज्ञानिकों ने अनुसार इस समुद्र के पानी में ऑक्सीजन नहीं होते। आइए जानते हैं इस खतरनाक समुद्र के बारे में।
किसी भी जीव का सर्वाइव करना नामुमकिन
लाल सागर में दुर्लभ खारा पूल बेहद नमकीन है। इस पूल की खोज कुछ वैज्ञानिकों की एक टीम ने की है। टीम के एक वैज्ञानिक ने खुलासा किया कि पूल में बिल्कुल भी ऑक्सीजन नहीं होती है। ऐसे में यहां पर किसी भी जीव जीवित नहीं रह सकता।
समुद्री जीवों और मनुष्यों के लिए बेहद खतरनाक
वैज्ञानिकों ने खुलासा किया है कि लाल सागर की सतह पर एक 10 फीट लंबे खारे पूल समुद्री जीवों और मनुष्यों के लिए बेहद खतरनाक है। बताया जा रहा है कि यह अनोखा पूल बहुत ज्यादा नमकीन है। वैज्ञानिकों के अनुसार, लाल सागर में किसी भी जीव का जिंदा रहना मुश्किल है।
डेथ पूल में नहीं है ऑक्सीजन
एक रिपोर्ट के अनुसार, मियामी यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों की एक टीम ने डेथ पूल की खोज की। इससे पता चला कि ब्राइन पूल में कोई ऑक्सीजन नहीं है। ऐसे में यह किसी भी समुद्री जीव के लिए खतरनाक है। टीम ने रिमोटली ऑपरेटेड अंडरवाटर व्हीकल के इस्तेमाल से 1,770 मीटर की गहराई पर इस पूल का पता लगाया है।