एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस खास मौके पर दीपिका की छोटी बहन अनीशा पादुकोण ने अपनी खुशी का इजहार भी अनोखे तरीके से किया।
नई दिल्ली: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस खास मौके पर दीपिका की छोटी बहन अनीशा पादुकोण ने अपनी खुशी का इजहार भी अनोखे तरीके से किया। सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहने वाली अनीशा ने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपना नाम ही बदल लिया है। उन्होंने ट्विटर पर अपना असली नाम बदल कर #Ladkiwale रख लिया है।
इसलिए बदला बहन ने अपना नाम
दरअसल दीपिका पादुकोण के कई फैन पेज पर #Ladkiwale ट्रैंड कर रहा है। इसी को देखते हुए दीपिका की छोटी बहन ने इस हैशटैग को ही अपना ट्विटर पेज का टाइटल बना लिया है। बात दें, इटली के लेक कोमो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की रस्में हो रही हैं।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
दीपिका-रणवीर की शादी के इस जश्न को पूरी तरह प्राइवेट रखने के लिए काफी टाइट सिक्योरिटी की गई है। इस पूरे इलाके में मोबाइल फोन ले जाने की इजाजत नहीं है। लोगों के रुकने से लेकर शादी होने की जगह तक सिक्योरिटी के काफी कड़े इंतजाम किए गए हैं।
ये भी पढ़ें