हॉट ऑन वेब

63 की उम्र में भी नहीं उतरा आशिकी का भूत, एक साथ संभालता था 5 गर्लफ्रेंड..पूरा सच जान ठनक जाएगा माथा

बंधु ने बताया कि आमतौर पर उसकी गर्लफ्रेंड की उम्र 20 से 40 साल होती हैं। लेकिन उसकी कुछ गर्लफ्रेंड की उम्र तो 20 से भी कम थी।

2 min read
Jul 31, 2018
63 की उम्र में भी नहीं उतरा आशिकी का भूत, एक साथ संभालता था 5 गर्लफ्रेंड..पूरा सच जान ठनक जाएगा माथा

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसकी 63 की उम्र में पांच गर्लफ्रेंड थीं। हालांकि पुलिस ने शख्स को गर्लफ्रेंड बनाने के आरोप में गिरफ्तार नहीं किया। पुलिस ने बंधु सिंह नाम के इस आरोपी को गर्लफ्रेंड के शौक पूरा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दरअसल बंधु अपनी पांचों गर्लफ्रेंड को सभी सुविधाएं देने और उनके शौक को पूरा करने के लिए चोरी करता था। बताया जा रहा है कि आरोपी बंधु की अभी तक शादी नहीं हुई है। पुलिस ने बंधु को दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके से बीते रविवार को दोपहर के वक्त गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने बंधु के पास से चोरी की मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और पांच हज़ार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। पूछताछ में बंधु ने पुलिस को कई चौंकाने वाली बातें बताई हैं। बंधु ने बताया कि उसने अपनी पूरी ज़िंदगी अपनी सभी गर्लफ्रेंड्स के शौक को पूरा करने और अपनी अय्याशी पर बिता दी। बंधु ने बताया कि वर्तमान की पांच गर्लफ्रेंड के अलावा पहले भी उसकी दर्जनों गर्लफ्रेंड थीं। बंधु ने बताया कि आमतौर पर उसकी गर्लफ्रेंड की उम्र 20 से 40 साल होती हैं। लेकिन उसकी कुछ गर्लफ्रेंड की उम्र तो 20 से भी कम थी।

पुलिस को दिए बयान में बंधु ने कहा कि उसने हमेशा अपनी गर्लफ्रेंड के सभी शौकों को पूरा किया है। इतना ही नहीं, वह खुद को फिट रखने के लिए जिम भी जाता था। पूछताछ के दौरान बंधु ने बताया कि वह आमतौर पर फैक्ट्रियों को ही निशाना बनाता था। इस बार भी वह एक फैक्टरी में ही चोरी करने के लिए गया था। लेकिन वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में उसकी करतूत रिकॉर्ड हो गई। बंधु को दबोचने के लिए पुलिस ने एक टीम बनाई, जिसे सराय रोहिल्ला थाने के एसएचओ रामचंद्र लीड कर रहे थे। अंततः बंधु की इस थ्रिलिंग लव का चैप्टक खत्म हो गया और वह पुलिस के शिकंजे में आ गया।

Published on:
31 Jul 2018 01:46 pm
Also Read
View All