हॉट ऑन वेब

महेंद्र सिंह धोनी के पास है एक ऐसी बाइक जिसे खुद अंबानी भी चाहें तो नहीं बना सकते अपना

बता दें कि धोनी के पास एक ऐसी बाइक है जिसे और कोई नहीं खरीद सकता है और तो और स्वयं अंबानी भी इस बाइक को अपना नहीं बना सकते हैं।
2 min read
Jun 01, 2018
Confederate x132 Hellcat
महेंद्र सिंह धोनी के पास है एक ऐसी बाइक जिसे खुद अंबानी भी चाहें तो नहीं बना सकते अपना

नई दिल्ली। लोगों को तरह-तरह की चीजों का शौक होता है। किसी को घूमने का तो किसी को पढ़ने का। वहीं किसी को पुरानी चीजें अपने पास जमा करने का शौक होता है तो किसी को मंहगी गाड़ियों का शौक होता है।
आजकल के युवाओं को स्टाइलिश बाइक्स चलाना अच्छा लगता है। बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ओर बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम भी बाइक्स के शौकीन हैं।

धोनी के पास कई सारे स्टाइलिश बाइक्स का कलेक्शन है जो कि दमदार लुक के साथ काफी महंगे भी हैं। आपको बता दें कि धोनी के पास एक ऐसी बाइक है जिसे और कोई नहीं खरीद सकता है और तो और स्वयं अंबानी भी इस बाइक को अपना नहीं बना सकते हैं।

हम यहां बात कर रहे हैं कॉन्फेडरेट X132 हेलकैट की। अनोखे फिचर्स वाले इस बाइक को बनाने के लिए ऐसे टाइटैनियम का उपयोग किया गया है, जो विमानों में लगाया जाता है। ये बेहद सख्त होने के साथ बहुत हल्की भी है।

कॉन्फेडरेट X132 हेलकैट का वजन लगभग 227 किलोग्राम है। इसके पहिए फाइबर से बने हुए हैं जिस वजह से इसका वजन और भी कम हो जाता है। 2.2 लीटर का इसका ताकतवर वी-ट्विन मोटर 132 बीएचपी और 200 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है।

कॉन्फेडरेट X132 हेलकैट का नाम सेकेंड वर्ल्ड वॉर में यूज किए गए खतरनाक लड़ाकू विमान एफ 6 हेलकैट के नाम पर रखा गया है।

सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाली बात ये है कि धोनी पूरे एशिया में इकलौते ऐसे इंसान हैं जिनके पास कॉन्फेडरेट X132 हेलकैट है। एशिया में धोनी के अलावा हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज रायन रेनॉल्ड्स और इंग्लैंड के फुटबॉल खिलाड़ी रहे डेविड बेकहम के पास है।

बता दें अब अगर आपके पास करोड़ों रूपए भी हो तो भी आप इस बाइक् को नहीं खरीद पाएंगे क्योंकि कंपनी की ओर से ऐसी केवल 150 बाइक्स बनाई गई थीं। अब आप इसे तभी पा सकते हैं जब इनके वर्तमान मालिक इन्हें बेचना चाहे।

Published on:
01 Jun 2018 12:24 pm