हॉट ऑन वेब

Happy Birthday Dhoni: इन रोचक बातों के लिए भी जाने जाते हैं महेंद्र सिंह धोनी, जो बनाती है उन्हें सबसे अलग

Happy Birthday Dhoni: आज महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन है धोनी भारत के एक सफल कप्तान हैं
2 min read
• •
Updated: 7 Jul 2019, 7:00 AM IST
happy birthday dhoni
Happy Birthday Dhoni: इन रोचक बातों के लिए भी जाने जाते हैं महेंद्र सिंह धोनी, जो बनाती है उन्हें सबसे अलग

नई दिल्ली: वैसे तो भारतीय क्रिकेट में कई चेहरे आए जिन्होंने भारतीय क्रिकेट को न सिर्फ आगे बढ़ाया, बल्कि एक मुकाम पर पहुंचाया। लेकिन इन सबके बीच महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni ) अपनी एक अलग ही पहचान बना चुके हैं। जब-जब क्रिकेट शब्द का नाम आता है तब-तब धोनी का नाम आना लाजमी है। माही का आज जन्मदिन है। 7 जुलाई 1981 को रांची में उनका जन्म हुआ। इस मौके पर आज हम आपको माही से जुड़ी कई बातें बताने जा रहे हैं।

इन चीजों से बेहद प्यार

ये बात तो लगभग सभी जानते हैं कि धोनी ( MS Dhoni ) को क्रिकेट से कितना प्रेम है, लेकिन इसके अलावा और भी ऐसी चीज हैं जिससे माही को बेहद लगाव है और वो है बाईक, कार और डॉग। माही के पास हार्ले डेविडसन से लेकर डुकाटी तक कुल 23 बाइक्स है। माही के पास कॉन्फेडरेट एक्स 132 हैलकैट बाइक हैं, जो कि पूरे दक्षिण-पूर्वी एशिया में सिर्फ उनके पास है। उनके पास दो पालतू डॉग भी हैं, जिनमें जारा और एल्शेशियम सैम शामिल हैं। इसके अलावा माही के पास गाड़ियों का भी अच्छा खासा कलेक्शन है। इसमें हमर एच2, ऑडी क्यू 7 जैसी कई लगजरी गाड़ियां शामिल हैं।

जब माही ने सबको चौंकाया था

धोनी अपनी दोस्त साक्षी रावत के साथ रांची ( Ranchi ) के डीएवी स्कूल में साथ में पढ़ा करते थे। दोनों के बीच 2 साल अफेयर चला और इसके बाद उन्होंने साल 2010 में पहले सगाई और फिर अगले दिन शादी ( Marriage ) करके सबको चौंका दिया था। ये समारोह देहरादून ( Dehradun ) स्थित फार्म हाउस में हुआ था। इस शादी में टीम इंडिया ( Team India ) के कई खिलाड़ी पहुंचे थे। वहीं अगर हम कहें कि माही ने हेलीकॉप्टर शॉट का निर्माण किया था, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा। धोनी पैर के पास गिरती बॉल पर अपने बल्ले को हेलिकॉप्टर के पंखें की तरह घुमाकर जबरदस्त प्रहार करते हैं। इस शॉट ने धोनी की अलग पहचान बनाई थी। धोनी एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें हम प्यार करते हैं, फिर नफरत करते हैं और फिर उनसे प्यार करने लगते हैं।

Published on: