हॉट ऑन वेब

डॉग ने सीढ़ियों पर चलाया स्केटबोर्ड, देखें दिलचस्प वीडियो

जानवरों में भी कई तरह का हुनर होता है और अक्सर ही हमें यह देखने को मिलता है। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो हमें देखने को मिला जिसमें एक डॉग ने अपना हुनर दिखाया।

less than 1 minute read
Skateboarding dog

हुनर सिर्फ इंसानों में ही नहीं, बल्कि जानवरों में भी होता है। अच्छी ट्रेनिंग से जानवरों का हुनर और निखर जाता है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए जाते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो भी शेयर किए जाते हैं जिनमें जानवरों का हुनर दिखाई देता है। इन वीडियोज़ में जानवर अलग-अलग तरह से अपना हुनर दिखाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो देखने को मिला जिसमें एक डॉग अपना हुनर दिखाता है।

डॉग ने सीढ़ियों पर चलाया स्केटबोर्ड

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें सीढ़ियों पर स्केटबोर्डिंग दिखाई गई है। आपने स्केटबोर्डिंग के कई वीडियो देखे होंगे, पर यह वीडियो उनसे अलग है, क्योंकि इस वीडियो में कोई इंसान नहीं, बल्कि एक डॉग स्केटबोर्डिंग करता हुआ दिखाई देता है। जी हाँ, आपने सही पढ़ा। इस वीडियो में दिखाया गया है कि सीढ़ियों पर से नीचे तक एक डॉग स्केटबोर्डिंग करता हुआ नीचे उतरता है। सीढ़ियाँ काफी सारी होती हैं और घुमावदार भी, लेकिन फिर भी डॉग स्केटबोर्ड ओर बैलेंस बनाए रखता है और बिना बैलेंस खोए नीचे तक आसानी से स्केटबोर्डिंग करता हुआ चला जाता है। इससे इस डॉग की कमाल की स्केटबोर्डिंग का हुनर सामने आता है।

इस वीडियो को नीचे देखा जा सकता है।

Also Read
View All