
नई दिल्ली। समाज में भले ही आज किन्नरों को धेय धृष्टि से देखा जाता हो लेकिन एक समय ऐसा भी था जब यह लोग राज दरबारों की शान हुआ करते थे मुगलकाल में इनका एक विशेष स्थान था।किन्नरों को रानी की सुरक्षा में लगाया जाता था लेकिन आज के समय में किन्नरों दर दर की ठोकर खाकर अपने पेट भरने को मजबूर हैं। घर घर पर नाच गाकर अपना गुजारा करने वाले किन्नरों के साथ कुछ चीजें ऐसी भी जिसे दान देकर आप रातों रात अपनी किस्मत के दरबाजे खोल सकते है। वास्तु के अनुसार, किन्नरों को दान देना बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इनकी दुआ मिलने से जीवन की परेशानियां दूर होकर घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है। तो चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में...
बुधवार को करें यह उपाय
बुधवार के दिन यदि आपके घर किन्नर आते है तो उन्हें आप भोजन जरूर करवाएं। उसके बाद उन्हें भेंट स्वरूप कुछ दक्षिणा दें। लेकिन याद रहे उनसे आप एक सिक्का जरूर मांग लें और उसे अपनी तिजोरी, अलमारी या पैसों को रखने वाली जगह पर रखें। इससे पैसों की किल्लत दूर होगी और व्यापार में वृद्धि होगी। साथ ही आय के नए स्त्रोत बनेंगे।
कपड़े
वास्तु के अनुसार, किन्नरों को कपड़े दान देना काफी शुभ होता है। नए कपड़े दान करने से जीवन की परेशानियां दूर होकर घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली बनी रहेगी।
चावल
किन्नरों को चावल दान करने से धन की देवी लक्ष्मी की असीम कृपा मिलती है। इससे घर में कभी भी अन्न व धन की कोई कमी नहीं रहती है।
ना करें इन चीजों का दान
तेल और स्टील के बर्तन
किन्नरों का दान में कभी भी तेल या स्टील के बर्तन ना दें। इससे पैसों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा किन्नरों को तांबा, जस्ता या पीतल के बर्तन दान देना शुभ माना जाता है।
झाड़ू
झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक कहा जाता है। ऐसे में घर की लक्ष्मी को दान करने से घर की सारी माया उनके पास चली जाती है। इसलिए ध्यान रहे कभी भी झाड़ू का दान नही करना चाहिए। वास्तु के अनुसार, ऐसा करना अशुभ होता है। माना जाता है कि ऐसा करने से आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।