
नई दिल्ली: आज के दौर में युवा कुछ न कुछ ऐसा करता रहता है, जिसका उसको फितूर सवार होता है। हालांकि, कुछ लोगों का फितूर अपने जीवन में आगे बढ़ने का होता है। कई लोगों का ये फितूर उनकी जान पर भी बन आता है। जैसा कि इस लड़की के साथ हुआ। इस लड़की ने एक टैटू बनवाया और इस टैटू की वजह से 3 हफ्तों तक इसकी आंखी रोशनी चली गई।
ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स की रहने वाली 24 साल की एंबर ल्यूक को टैटू बनवाने का फितूर सवार है। ऐसे में उन्होंने अपने शरीर पर 200 से भी ज्यादा टैटू बनवाए। एंबर को टैटू मेकिंग की दुनिया में 'ड्रैगन गर्ल' के नाम से जाना जाता है। लेकिन शायद एंबर को ये भी नहीं पता होगा कि टैटू उनकी जान पर बन आएगा। कुछ समय पहले ही एंबर ने अपनी आंखों में टैटू बनावकर आंखों का रंग नीला करवाने का फैसला किया था। उन्होंने ऐसा किया भी, जिसके चलते वो अंधी हो गई थी।
वहीं हाल ही में उन्होंने आंखों में टैटू बनवाने का अनभवु बताया कि ये सबसे ज्यादा खतरनाक अनुभव था। इसे बनाने में 40 मिनट लगे थे और इसके बाद वो 3 हफ्ते के लिए अंधी हो गई थीं। वो बताती हैं कि जब उनकी आंखों में टैटू का इंक डाला जा रहा था तब मुझे ऐसा लग रहा था कि जैसे किसी ने शीशे क 10 नुकीले टुकड़े मेरी आंखों में डाल दिए हैं। ये प्रक्रिया साल में 4 बार होती थी।
अब तक एंबर ने अपने शरीर पर टैटू बनाने के लिए 26 हजार डॉलर यानि 18.37 लाख से ज्यादा रूपये खर्च कर दिए हैं। ये बेहद खतरनाक होता है। इसमें थोड़ी सी भी गड़बड़ और आपकी आंखों की रोशनी हमेश के लिए जा सकी है। 16 साल की उम्र में उन्हें टैटू बनवाने का फितूर चढ़ा था। सर्जरी के जिरए अपने होठों और भौंह में ट्रांस्फॉर्मेंशन भी करवाए। जब पहली बार टैटू बनवाए एंबर की मां ने उन्हें देखा तो वो रो पड़ी थी।