हॉट ऑन वेब

रातभर पी शराब आैर सुबह होते ही वाॅक पर निकल गया शख्स, मुंह में सिगरेट लगाते ही…

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। मामला थाईलैंड का बताया जा रहा है। वीडियो में एक शख्स कीचड़ में पड़ा है और लोग रेस्क्यू कर उसको बचाने की कोशिश करते हैं।

less than 1 minute read
Oct 18, 2018
omg
रातभर पी शराब आैर सुबह होते ही वाॅक पर निकल गया शख्स, मुंह में सिगरेट लगाते ही हुआ ये हाल

नई दिल्ली: शराब पीना स्वास्थ के लिए हानिकारक है। ये बात सभी जानते हैं, लेकिन फिर भी पीते हैं। कुछ शौक में पीते हैं तो कुछ लोगों को इसकी लत होती है यानि जिस तरह लोगों के लिए पानी पीना जरूरी है ठीक उसी तरह ऐसे लोगों को शराब पीना जरूरी रहता है। नशे में इन लोगों के साथ कुछ ऐसी घटनाएं हो जाती हैं जो लोगों के हंसाने के लिए काफी होती हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। मामला थाईलैंड का बताया जा रहा है। वीडियो में एक शख्स कीचड़ में पड़ा है और लोग रेस्क्यू कर उसको बचाने की कोशिश करते हैं। काफी मशक्कत के बाद करीब डेढ़ घंटे के बाद उसे बाहर निकाला जा सका। बताया जा रहा है कि 32 साल के सोमपोन्‍ग सिंगसिता अपने दोस्‍त सोंगका कमसंग के साथ थे। रातभर दोनों दोस्‍तों ने जमकर शराब पी थी। सुबह करीब पांच बजे सोमपोन्‍ग शराब के नशे में ही मॉर्निंग वॉक पर निकल पड़े। सिगरेट पीते हुए सोमपोन्‍ग का पैर फिसल गया और वह पुल से नीचे एक कीचड़ भरे तालाब में गिर गए। वह इस कदर नशे में थे कि निकलना मुश्‍क‍िल हो रहा था।

कीचड़ में पड़े थे और कहा- पहले एक सिगरेट दो

पुल के ऊपर खड़े दोस्‍त सोंगका ने हालत देखी तो वह घबरा गए, लेकिन सोमपोन्‍ग इस कदर नशे में था कि उसे इस बात का एहसास भी नहीं था कि वह कहां पड़ा हुआ है। उसने अपने दोस्त से कहा कि वह यहां से निकल नहीं पा रहा हूं, लेकिन वह ठीक है। इसके बाद ही उसने दोस्त से सिगरेट पीने के लिए मांंग ली।

Published on:
18 Oct 2018 05:53 pm