श्रीफल के नाम से से मशहूर इस फल का उपयोग आप कई तरीके से कर सकते हैं। आप इसके पानी को पी सकते हैं या फिर इसे खा भी सकते हैं।
नई दिल्ली। नारियल एक ऐसा फल है जो बड़ी ही आसानी से हमें मिल जाता है। लगभग हमेशा ही बाजार में यह फल उपलब्ध रहता है। धार्मिक दृष्टिकोण से नारियल का बेहद महत्व है। इसके साथ ही औषधीय गुणों से भी यह परिपूर्ण है। श्रीफल के नाम से से मशहूर इस फल का उपयोग आप कई तरीके से कर सकते हैं। आप इसके पानी को पी सकते हैं या फिर इसे खा भी सकते हैं। कई बार इनका उपयोग व्यंजनों को बनाने में भी किया जाता है।
नारियल में विटामिन,खनिज, एमिनो एसिड, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन इत्यादि पोषक तत्व पाए जाते हैं। हर रोज सोने से पहले अगर नारियल का एक टुकड़े का सेवन कर लिया जाए तो यह शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
सबसे पहले तो बता दें कि इससे नींद न आने की समस्या से छुटकारा मिलता है। नारियल शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है और इसके साथ ही साथ यह दिमाग को भी तेज करने में मददगार है। गर्मियों में इसको खाने से शरीर को ठंडक मिलती है और पानी की कमी भी दूर होती है।
कई बार लोगों को नकसीर की समस्या हो जाती है तो उस स्थिति में कच्चे नारियल के पानी के सेवन से यह ठीक हो जाता है। हर रोज 50 ग्राम नारियल की गिरी को चबाने से गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को लाभ पहुंचता है।
रात में भोजन करने के बाद प्रतिदिन आधा गिलास नारियल का पानी पीना चाहिए। इससे अच्छी नींद आती है। जैसा कि आप जानते हैं कि नारियल में वसा और कॉलेस्ट्रॉल नहीं होता है, इसलिए नारियल मोटापे से भी छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
मुहांसों से निजात दिलाने में भी नारियल बहुत फायदेमंद होता है। नारियल के पानी में खीरे का रस मिलाकर सुबह-शाम नियमित रूप से लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे मिट जाते हैं। नारियल के तेल में नींबू का रस या ग्लिसरीन मिलाकर चेहरे पर लेप करने से भी मुहांसे समाप्त हो जाते हैं। सिर दुखने पर नारियल तेल में बादाम को मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। इसका लेप सिर पर लगाए। इससे दर्द से बड़ी ही आसानी से छुटकारा मिल जाएगा।