हॉट ऑन वेब

France में लंबे Lockdown के बाद खुला Eiffel Tower, 3 महीनें से था बंद

3 महीने से बंद एफिल टॉवर (Eiffel Tower) को लोगों के लिए खोल दिया गया , खास ऐहतियात के साथ मिल रही एंट्री फ्रांस में कोरोना वायरस (coronavirus in france)के अब तक 161,591 मामले सामने आए हैं। इससे अब तक 29,731 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि75,127 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं।

2 min read
Jun 25, 2020
Eiffel Tower reopens after a three-month coronavirus break

नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोनावायरस (Coronavirus) का संक्रमण तेजी से फैल रहा है लेकिन चरमराती अर्थव्यवस्था की वजह से कई देशों में लॉकडाउन (Lockdown) में ढील दी जा रही है। सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देशों में से एक फ्रांस में लॉकडाउन खुल चुका है। आज यहां पर्यटकों का पसंदीदा एफिल टॉवर (Effile Tower) को खोल दिया गया है।

फ्रांस (France) में बीते तीन माह से लॉकडाउन (Lockdown) की स्थिति थी। अब यहां पर लॉकडाउन मे ढील देने की तैयारी है। पेरिस में सबसे अधिक देखे जाने वाले स्थलों में से एक एफिल टॉवर Effile Tower) को सार्वजनिक रूप से फिर से खोल दिया गया है।

एफिल टॉवर (Effile Tower) की वेबसाइट के अनुसार विश्व प्रसिद्ध एफिल टॉवर द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से पहली बार इतने समय के लिए बंद हुआ थी। इसे अब दोबारा खोल तो दिया गया है लेकिन इसके साथ ही मगर विशेष ऐहतियात बरतने के भी आदेश दिए गए हैं। इसे देखने आने वाले लोगों में11 साल की उम्र से अधिक प्रत्येक पर्यटक को फेस मास्क लगाना अनिवार्य है। इसके अलावा यहां पर कड़े प्रतिबंंध लगाए गए हैं। लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा गया है।

बता दें फ्रांस में कोरोना कोे बढ़ते प्रकोप के चलते 16 मार्च को एफिल टॉवर को बंद दिया गया था। बंद करने के दौरान कहा गया था कि इसे अनिश्चितकाली समय के लिए बंद दिया गया है। फ्रांस में अचानक कोरोना के मामले बढ़ने के बाद से इस मशहूर जगह को बंद करने का फैसला लिया गया। गौरतलब है कि फ्रांस में कोरोना वायरस के अब तक 161,591 मामले सामने आए हैं। इससे अब तक 29,731 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि75,127 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं।

Published on:
25 Jun 2020 05:27 pm
Also Read
View All