हॉट ऑन वेब

समुद्र में बना ऐसा विचित्र मंदिर जिसकी सुरक्षा में जहरीले सांप देते हैं पहरा

यह मंदिर एक बड़ी सी चट्टान पर बना है। इस चट्टान का निर्माण हजारों साल के दौरान समुद्री पानी के ज्वार से हुए क्षरण के फलस्वरूप हुआ है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Apr 2020, 9:18 AM IST
Tanah Lot Temple
Tanah Lot Temple

नई दिल्ली। दुनियाभर के मंदिर लोगों की आस्थाओं का प्रमुख केन्द्र है। भारत समेत दुनियाभर में मंदिरों की कोई कमी नहीं है। वहीं मुस्लिम बहुल आबादी वाला देश इंडोनेशिया ( Indonesia ) में स्थित एक मंदिर बेहद ही खास है। यह मंदिर समुद्र तट पर स्थित एक चट्टान पर बना है।

इस अनोखे मंदिर के बनने की कहानी भी बेहद ही रोचक है। इंडोनेशिया ( Indonesia ) में इस मंदिर को 'तनाह लोत मंदिर' ( Tanah Lot ) के नाम से जाना जाता है। दरअसल यहां की स्थानीय भाषा में 'तनाह लोत' का मतलब समुद्री भूमि (समुद्र में भूमि) होता है।

यह मंदिर बाली में सागर तट पर बने उन सात मंदिरों में से एक है, जिन्हें एक श्रृंखला के रूप में बनाया गया है, जिसकी खासियत ये है कि यहां के हर एक मंदिर से अगला मंदिर बिलकुल स्पष्ट दिखता है। एक माना मान्यता के मुताबिक इस मंदिर की सुरक्षा इसकी शिला के नीचे रहने वाले विषैले सांप करते हैं।

इस मंदिर के बारे में एक ओर प्रचलित कहानी ये हैं कि पुजारी निरर्थ ने अपनी शक्ति से एक विशाल समुद्री सांप ( Sea Snake ) को पैदा किया था, जो आज भी इस मंदिर ( Temple ) की सुरक्षा में तैनात है। इसलिए इंडोनेशिया में इस मंदिर का अपना अलग महत्व है।

तनाह लोत मंदिर ( Tanah Lot Temple ) का निर्माण 15वीं सदी में निरर्थ नाम के एक पुजारी ने कराया था। उन्होंने ही आसपास के मछुआरों ( Fishermen ) से इस जगह पर समुद्र देवता का मंदिर बनाने का आग्रह किया था। इस मंदिर में पुजारी निरर्थ की भी पूजा होती है।

Published on: