हॉट ऑन वेब

Coronavirus Tips : फेस मास्क लगाने से पहले पढ़ें ये खबर, बन सकता है स्किन के लिए खतरनाक, जानिए क्या है सही तरीका

Highlights - जैसे-जैस इस वायरस के केस दुनिया के अलग-अलग देशों में बढ़ रहे हैं, लोगों के बीच इसे लेकर डर और बेचैनी बढ़ रही है -इस बीमारी से प्रभावित दुनिया के ज्यादातर देशों ने अपने यहां लॉकडाउन या कर्फ्यू लगा रखा है -देर तक फेस मास्क लगाने की वजह से स्किन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं
2 min read
• •
Updated: 16 Apr 2020, 4:39 PM IST
Coronavirus : फेस मास्क लगाने से पहले पढ़ें ये खबर, बन सकता है स्किन के लिए खतरनाक, जानिए क्या है सही तरीका
Coronavirus : फेस मास्क लगाने से पहले पढ़ें ये खबर, बन सकता है स्किन के लिए खतरनाक, जानिए क्या है सही तरीका


नई दिल्ली. कोरोना वायरस को लेकर दुनियाभर में डर बढ़ रहा है। अब इस डर की जद में पूरी दुनिया आ गई है। जैसे-जैस इस वायरस के केस दुनिया के अलग-अलग देशों में बढ़ रहे हैं, लोगों के बीच इसे लेकर डर और बेचैनी बढ़ रही है। हालांकि इस बीमारी से प्रभावित दुनिया के ज्यादातर देशों ने अपने यहां लॉकडाउन या कर्फ्यू लगा रखा है। साथ ही लोगों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे पब्लिक प्लेस पर जाते समय मास्क जरूर पहनें। दुनियाभर में मास्क की डिमांड इतनी तेजी से बढ़ रही है कि अमेरिका जैसा देश जहां सर्जिकल मास्क और ग्लव्स की कमी से जूझ रहा है, वहीं हमारे देश में हैंडमेड मास्क पहनने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है, लेकिन देर तक फेस मास्क लगाने की वजह से स्किन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। फेस मास्क लगाने से लगातार चेहरे पर पसीना आता है, रगड़ लगती है और गहरे लाल निशान बन जाते हैं।

बैक्टिरियल इंफेक्शन होने का डर

ज्यादा पसीना आने वालों के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदाय है। इसके कारण व्यक्ति को बैक्टिरियल इंफेक्शन होने का डर बना रहता है। साथ ही मास्क के कपड़े से कुछ लोगों को खुजली, रैशेज, मुंहासे, डर्मेटाइटिस और रुखेपन जैसी परेशानी भी हो सकती है।

परेशानी का सबब बन सकता है

पॉलिप्रोपिलीन से बने एन95 मास्क से भी स्किन को परेशानी हो सकती है। यह एक ऐसा फैब्रिक है जिसे मशीनों से बनाया जाता है। एन95 मास्क में 4 परतें होती हैं, जिसकी सबसे भीतरी परत सीधे मुंह के संपर्क में आती है। यह परत पॉलिप्रोपिलीन की बनी होती है। हालांकि, पॉलिप्रोपिलीन को त्वचा के लिए सुरक्षित माना जाता है, लेकिन कई मामलों में यह समस्या पैदा कर सकते हैं।

मास्क लगाने से पहले लगाए मॉइस्चराइजर

मास्क से होने वाली परेशानियों से बचने के लिए पहले चेहरे पर अच्छे से मॉइस्चराइजर लगाए। इसे लगाने से त्वचा की नमी लॉक हो जाती है। ऐसा करने से कील-मुंहासे की समस्या भी कम हो जाती है। बैक्टिरियल इंफेक्शन से बचने के लिए 6-8 घंटे में अपना मास्क बदलते रहें और पसीना साफ करते रहें।

Published on: