हॉट ऑन वेब

शख्स को बाथरूम से आ रही थी अजीबो गरीब आवाज, दरवाजा खोला तो शॉवर से लटक रहा था ये जीव

मौसम बदलते ही ठंडक की तलाश में सांप और मगरमच्छ जैसे खतरनाक जीव, सीवर लाइनों की मदद से लोगों के घरों तक पहुंच जाते हैं।

2 min read
Jan 31, 2019
शख्स को बाथरूम से आ रही थी अजीबो गरीब आवाज, दरवाजा खोला तो शॉवर से लटक रहा था ये जीव

नई दिल्ली। दुनिया में ऑस्ट्रेलिया एक ऐसा देश है जहां जितनी ही अधिक गर्मी होती है उतनी ही ज्यादा बारिश भी होती है। ऐसे में मौसम बदलते ही ठंडक की तलाश में सांप और मगरमच्छ जैसे खतरनाक जीव, सीवर लाइनों की मदद से लोगों के घरों तक पहुंच जाते हैं। ऐसी ही एक घटना एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के साउदर्न क्वीनलैंड के एक घर में देखने को मिली। जहां घर के शौचालय में 7 फिट का एक अजगर घुस आया था। जिसके बाद स्नेक कैचर को बुलाया गया। जिसने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।

सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

बाथरूम में अजगर होने की जानकारी तब हुई जब परिवार का एक सदस्य यूज करने के लिए बाथरूम में घुसा। लेकिन दरवाजा खोलते ही उसके होश उड़ गए। इसके तुरंत बाद स्नेक कैटर ल्यूक हंटली को बुलाया गया। जिसने अजगर को पकड़ते हुए का वीडियो बना लिया और इस वीडियो को अपने फेसबुक पर शेयर कर दिया। जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि 7 फुट लंबा यह अजगर शॉवर में लिपटा हुआ है और शॉवर से टपक रहे पानी को पी रहा है।

कांच के दरवाजे में फंस गया था अजगर

बता दें कि ल्यूक हंटली पेशेवर स्नेक कैचर हैं। 7 फुट के इस अजगर को पकड़ने के बाद उन्होंने अपने फेसबुक में यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि- 'ये सच है कि बाथरूम में पहुंचने के बाद सांप शॉवर तक पहुंच गया था। वह कांच के दरवाजे में फंस गया था, ऐसे में वो न बाहर जा सकता था न अंदर जा सकता था। ऐसे में उसने शॉवर की तरफ जाने की कोशिश की क्योंकि वहां से पानी टपक रहा था। हो सकता है कि वह प्यासा रहा हो इसलिए वह पानी पीने की कोशिश कर रहा था।'

Published on:
31 Jan 2019 12:48 pm
Also Read
View All