हॉट ऑन वेब

मोटापे के चलते मंगेतर ने छोड़ा तो लड़की ने बदल ली अपनी काया, बन गई ‘मिस ग्रेट ब्रिटेन’

Miss Great Britain 2020 : मोटापे की वजह से मंगेतर ने कर दिया था रिजेक्ट, खुद को बदलने के लिए लिया कड़ा फैसला डाइट को कंट्रोल करने के साथ जिम जाने को बनाया अपना मकसद
2 min read
• •
Updated: 27 Feb 2020, 3:21 PM IST
great_britain.jpg
Miss Great Britain 2020

नई दिल्ली। ऐसे कहते हैं सुंदरता शरीर में नहीं बल्कि मन में होती है, लेकिन शायद लोग बाहरी खूबसूरती को ज्यादा तवज्जो देते हैं। तभी एक शख्स ने अपनी मंगेतर को उसके मोटापे की वजह से छोड़ दिया था, लेकिन लड़के के रिजेक्शन (Rejection) से लड़की को ऐसा धक्का लगा कि उसने अपनी काया बदलने का फैसला कर लिया। अब वो लड़की इतनी फिट हो गई कि उसने ‘मिस ग्रेट ब्रिटेन’ (Miss Great Britain) का खिताब भी अपने नाम कर लिया है। लड़की का नाम जेन एटिक है।

26 वर्षीय जेन का कहना है, ‘कुछ वर्षों पहले, अगर कोई मुझसे कहता कि मैं ‘मिस ग्रेट ब्रिटन’ बनूंगी, तो मैं कभी यकीन नहीं करती!’ मगर जेन ने अपने मंगेतर से मिले रिजेक्शन को ही अपनी जिंदगी को बदलने का मकसद बना लिया। उन्होंने करीब 2 साल में लगभग 53 किलो वजन घटाया है। जेन ने इसके लिए काफी मेहनत की। उन्होंने डाइट कंट्रोल करने के साथ जिम को अपनी जिंदगी का हिस्सा बना लिया

जेन अब अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देती हैं। वो अक्सर अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 5 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। बताया जाता है जेन का वजन पहले 109 किलो था। जबकि अब उन्होंने इसे कंट्रोल करके 56 किलो पर ले आई हैं। जेन का कहना है कि उनके मंगेतर का उन्हें छोड़ना और उनकी फेवरेट ड्रेसेस को दोबारा पहनने की इच्छा ने ही उन्हें अपने शरीर को सुड़ौल बनाने के लिए प्रेरित किया है। जेन इससे पहले Miss Scunthorpe और’ मिस इंग्लैंड 2018′ की रनअरप भी रह चुकी हैं।

Published on: