
हर लड़की की ख्वाहिश होती है उसकी सपने के राजकुमार से शादी है। शादी के बाद उनके बच्चे हो। किसी भी महिला के लिए मां बनना खास पल होता है। एक बच्चे को जन्म देने से पहले से नौ महीने तक कई प्रकार की परेशानियों से गुजरना पड़ता है। इस दौरान महिला के शरीर में बहुत से परिवर्तन होते है, किसी का तो खान-पान से लेकर स्वभाव ही बदल जाता है। तब जाकर वह मां बन जाती है। लेकिन कुछ महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान काफी कुछ सहन करना पड़ता है। दुर्लभ बीमारी के कारण कई बार मां की जान पर बन जाती है। आज आपको एक महिला के बारे में बता रहे है जो अपने एक ही बच्चे को दो बार जन्म देने जा रही है। आइए जानते इस महिला के बारे में।
हम बात कर रहे है अमेरिका की जैकलीन स्कूमर की। जैकलीन अपनी बेटी को दो बार जन्म देने जा रही है। द सन वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार जैकलीन ने हाल ही में एक टिकटॉक वीडियो में बताया कि कैसे जब वो पहली बार मां बन रही है। उन्होंने बताया कि अपनी बेटी को दो बार जन्म देना पड़ रहा है। यह पढ़कर भले ही आपको अजीब लगे, लेकिन सच में ऐसा हो रहा है।
यह भी पढ़ें- अचानक हैंडपंप उगलने लगा आग और पानी, पूरे गांव में दहशत, देंखे VIDEO
द सन के मुताबिक जैकलीन की बेटी को स्पिना बाइफिडा नाम की एक बीमारी गर्भ से ही थी। जन्म के समय से ही होने वाला एक शारीरिक विकार है। इस बीमारी के कारण गर्भ में बच्चे की रीढ़ की हड्डी अच्छे से विकसित नहीं होती है।
जांच के दौरान डॉक्टरों को इस बीमारी के बारे में पता चला। इसके बाद 23वीं हफ्ते में बच्ची को जैकलीन के गर्भ से निकाला गया। उसकी स्पाइनल सर्जरी की गई। इसके बाद फिर से मां के गर्भ में डाल दिया गया है। 14 हफ्तों तक गर्भ में रहने के बाद महिला दूसरी बार बेटी को जन्म देगी। फिलहाल वो 30 हफ्ते की प्रेग्नेंट हैं और उन्हें पूरी तरह से बेड रेस्ट के लिए कहा गया है। जैकलीन हर हफ्ते डॉक्टर के पास जाती है।