हॉट ऑन वेब

समुद्र की गहराई में मिला रहस्यमी जीव, ड्रैगन है या मछली देखकर लोग हैरान

वैसे तो अपने कई अजीबोगरीब जीव-जंतुओं को देखा होगा। लेकिन इन दिनों एक बेबी ड्रैगन काफी सुर्खियों में छाया हुआ है। हाल ही में इस अनोखे जीव को समुद्र की गहराई से पकड़ा है। सोशल मीडिया पर इस की फोटो वायरल हो रही है और लोग जमकर अपनी प्रतिक्रियाए रहे है।

2 min read
baby dragon

इस धरती पर असंख्य जीव जंतु पाए जाते हैं। सबसे ज्यादा समुंदर में जीव मिलते हैं। समुंदर में जितनी गहराई में जाते हैं उतनी उतने ही नए-नए जीव मिलते हैं। आज तक वैज्ञानिकों ने भी समुंदर के रहस्य को नहीं सुलझा पाए। ऐसा कहते है कि सागर की गहराई में छुपे रहस्यों को समझना काफी मुश्किल है। इसकी गहराई गोता लगाने पर लोगों हमेशा कुछ ना कुछ नया मिलता है। हाल ही एक अनोखा जीव मिला है, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक रूसी मछुआरे को समुद्र की गहराई में एक ऐसे जीव मिला है, जो दिखने में अजीबोगरीब है।

नॉर्वेयिन सागर में गए थे मछली पकड़ने
सोशल मीडिया पर इस अनोखे जीव की फोटो तेजी से वायरल हो रही है। नेटिजन्स ने इसे 'बेबी ड्रैगन' का नाम दिया। 39 वर्षीय रोमन फेडोर्ट्सोव ने बताया कि वह अपने साथी मैकेरल के साथ मछली पकड़ने के लिए नॉर्वेयिन सागर में थे। इस दौरान उन्होंने विचित्र दिखने वाले इस जीव को पकड़ा। उन्होंने दावा किया कि आज से पहले ऐसा जीव पहले कभी नहीं देखा गया था।

यह भी पढ़ें- 10वें छात्र पर चढ़ा 'पुष्पा' का खुमार, उत्तर पुस्तिका में लिख डाला, 'अपुन लिखेगा नहीं'



अनोखे जीव को देखकर हर कोई हैरान
मछुआरे विभिन्न प्रकार के विचित्र दिखने वाले समुद्री जीवों के बीच घूमते हैं, लेकिन इस अनोखे जीव ने उन्हें हैरत में डाल दिया। दिखने में यह नए हैच वाले बेबी ड्रैगन जैसा लग रहा था। हालांकि, जीव की पहचान अब कोई रहस्य नहीं है। रोमन ने एक काइमेरा को पकड़ा, जो एक कार्टिलाजिनस मछली है जिसे 'घोस्ट शार्क' भी कहा जाता है।

यह भी पढ़ें- पाताल लोक! जमीन से 3 हजार फीट नीचे बसे इस गांव में लोग जी रहे हैं ऐसी जिंदगी




बड़ी आंखें और लंबी पूंछ वाली मछली
नॉर्वेजियन जल में पाई जाने वाली 'ड्रैगन' जैसी मछली अपने आप में बेहद अजीब है। रोमन फेडोर्ट्सोव नॉर्वेजियन सागर में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान उन्हें अजीब सा जीव नज़र आया। इन्होंने अजीब सी दिखने वाली मछली की एक तस्वीर ली, मछली हल्के गुलाबी रंग की थी। बड़ी-बड़ी आंखें, शरीर पर पंखों का आकार और एक लंबी पूंछ की आकृति उसे मछली से ज्यादा एक ड्रैगन जैसा दिखा रही थी।

Updated on:
07 May 2022 08:25 am
Published on:
07 Apr 2022 06:39 pm
Also Read
View All