हॉट ऑन वेब

मछली पकड़ने की कोशिश कर रहा था शख्स, हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए होश, देखें वीडियो

Fishing Goes Wrong: मछली पकड़ना यूँ तो मुश्किल काम नहीं होता, पर अक्सर ही ऐसा करने के दौरान गड़बड़ भी हो जाती है। ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ हुआ।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Oct 2023, 12:22 PM IST
fishing_goes_wrong.jpg
Fishing goes wrong

दुनियाभर में अलग-अलग लोगों के अलग-अलग तरह के शौक होते हैं। कई लोगों को मछली पकड़ने का शौक होता है। शौक के लिए कई लोग मछली पकड़ना पसंद करते हैं। मछली पकड़ना यूँ तो मुश्किल काम नहीं होता। जिसे मछली पकड़ना आता है उसके लिए यह काफी आसान काम है। पर कहा जाता है कि कई बार आसान कामों को करना भी मुश्किल हो जाता है। अक्सर ही मछली पकड़ने के दौरान भी गड़बड़ हो जाती है। ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ भी हुआ।


मछली पकड़ने के लिए भागा शख्स धड़ाम से गिरा नदी में

सोशल मीडिया पर अक्सर ही अलग-अलग तरह के वीडियो शेयर किए जाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें एक शख्स मछली पकड़ने की कोशिश करता है। उसके पास फिशिंग रॉड होती है जिसमें मछली के लिए चारा लगा होता है। फिशिंग रॉड को लेकर शख्स जैसे ही आगे बढ़ता है, उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह धड़ाम से नदी में गिर जाता है।

इस वीडियो को नीचे देखा जा सकता है।

Published on: