Rape with minor girl : मध्य प्रदेश के रायसेन की है ये शर्मनाक घटना नाबालिक लड़की ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, की इंसाफ की मांग
नई दिल्ली। एक लड़की के लिए उसकी इज्जत से बढ़कर कुछ नहीं है। इसके आगे जान की भी कीमत नहीं है। ऐसा ही कुछ मध्य प्रदेश के रायसेन की एक नाबालिक लड़की (Minor GIrl) की गुहार सुनकर आपको हकीकत का अंदाजा हो सकता है। दरअसल लड़की का अपहरण (kidnapp) कर उससे जबरन 6 महीने तक दुष्कर्म किया गया। बाद में उसे किसी और को बेच दिया गया। जब लड़की गर्भवती हो गई तो उसे छोड़ दिया गया। अपनी ऐसी बुरी दशा से परेशान होकर पीड़िता ने इच्छामृत्यु की गुहार लगाई है।
मानवता को शर्मसार कर देने वाली ये घटना मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रायसेन जिले की है। बताया जाता है कि एक शख्स ने मई साल 2019 में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उससे जबरन शादी कर ली थी। इसके बाद वो लगातार 6 महीने तक उसके साथ रेप (Rape) करता है। बाद में उसने लड़की को अपने एक रिश्तेदार को बेच दिया। पीड़िता वहां को वहां तीन महीने तक छुपाकर रखा गया। यहां भी उसके साथ जुल्म जारी रहा। बाद में जब लड़की के परिजनों को उसका सुराग मिला तो वे लड़की को ले आए। उस वक्त लड़की की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
परिजनों ने डॉक्टरों से जांच कराई तो पता चला कि लड़की 8 महीने की गर्भवती हो चुकी थी।लड़की के परिजनों के मुताबिक लड़की के अपहरण पर उन्होंने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए उसके परिजनों ने पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई है। लड़की का कहना है कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो उसे इच्छा मृत्यु (wish death) दे दी जाए। क्योंकि ऐसी जिंदगी जीना नर्क से कम नहीं है।