हॉट ऑन वेब

यहां जान लीजिए नए साल पर कितना पड़ेगा जेब पर असर, देश में 1 जनवरी 2020 से होंगे ये बड़े बदलाव

कंपनियों ने लिए हैं ये बड़े फैसले लोगों की जेब पर पड़ेगा भारी असर
2 min read
• •
Updated: 26 Dec 2019, 2:53 PM IST
from January 1 2020 these things will become expensive
from January 1 2020 these things will become expensive

नई दिल्ली: नया साल 2020 आने में अब कुछ ही दिनों का वक्त बचा है। जितना लोग साल 2019 को अलविदा कहने की तैयारी कर रहे हैं, तो वहीं उससे ज्यादा साल 2020 की तैयारियों में लगे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि साल 2020 यानि 1 जनवरी 2020 से काफी कुछ बदलने वाला है। क्योंकि नए साल में इलेक्ट्रॉनिक चीजों से लेकर FMCG तक के दामों में भारी बढ़ोतरी होने वाली है।

सबसे पहले बात टेलिविजन ( Television ) और फ्रीज की क्योंकि घरों में इनका ज्यादा इस्तेमाल होता है और ये जरूरत की चीजें भी हैं। कंज्यूमर प्रोडक्ट् इंडस्ट्री के अनुसार वैश्विक स्तर पर 1 जनवरी 2020 से 5 स्टार रेफ्रिजेटर की मैन्यफैक्चिरिंग पर 6 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। वहीं टीवी की कीमतों में भी 15 से 17 फीसदी बढ़ोतरी होगी। वहीं बात खाने पीने की चीजों की करें तो नमकीन, नूडल्स, खाद्य तेल, लहसुन, दलहन, तिलहन, प्याज, फ्रोजन फूड, केक, साबुन, बिस्किट समेत अन्य चीजों के दाम भी बढ़ेंगे। वहीं एफएमसीजी कंपनियां नेस्ले, ITC और पारले ने अपने प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ाने की जगह उत्पादों के पैकेट का आकार कम करने का प्लान बना रही हैं।

हाल ही भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों को एक नोटिस जारी करके जानकारी दी है कि 1 जनवरी 2020 से मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले डेबिट कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। इसलिए आपके लिए जरूरी है कि कार्ड को बदलवाने के लिए ग्राहक तुरंत बैंक में संपर्क करें। 1 जनवरी 2020 से केवल ईएमवी चिप और पिन वाले कार्ड ही प्रयोग किए जा सकेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक के आदेश से ऐसा करना जरूरी है। वहीं कई गाड़ियों के दामों में भी नए साल में बढ़ोतरी होगी। इसमें ट्रिबर, डस्ट्रर, क्विड, कैप्टर और लॉजी जैसी कई गाड़ियां शामिल हैं जिनके दामों में बढ़ोतरी होगी। ऐसे में ये नया साल थोड़ महंगा हो सकता है।

Published on: