हॉट ऑन वेब

Ganesh Chaturthi 2020 : गणेश जी को राशिनुसार चढ़ाएं चीजें, मनोकामनाओं की पूर्ति समेत बनेंगे सारे काम

Ganesh Chaturthi Upay : भाद्रपद मास की चतुर्थी से चतुर्दशी तक चलता है गणेश महोत्सव, इस बार पर्व की शुरुआत 22 अगस्त से हो रही है गणेश जी को उनकी पसंद का भोग लागने एवं पुष्प अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं
2 min read
• •
Updated: 22 Aug 2020, 10:26 AM IST
gannu1.jpeg

नई दिल्ली। भाद्रपद मास की चतुर्थी से चतुर्दशी तक चलते वाले गणेश महोत्सव (Ganesh Chaturthi 2020) का शुभारंभ हो गया है। बप्पा लोगों के घरों में विराजमान हो गए हैं। 10 दिनों तक चलने वाले इस पर्व को लेकर हमेशा से ही भक्त उत्साहित रहते हैं। हालांकि इस बार कोरोना महामारी (Coronavirus Pandemic) के चलते सार्वजनिक गणपति पंडाल की स्थापना नहीं की गई है। ऐसे में आप घरों में उनकी पूजा कर सकते हैं। वैसे तो गजानन सबकी मुरादे पूरी करते हैं, लेकिन इस शुभ अवसर पर यदि राशिनुसार (Zodiac Signs) चीजें चढ़ाई जाए तो पूजा का फल दोगुना हो सकता है। इस बार गणेश महोत्सव की शुरुआत आज यानि 22 अगस्त से हुई है, जो 1 सितंबर तक चलेगी।नते हैं।

1.पंडित रामधारी द्विवेदी के अनुसार गणपति जी को बूंदी के लड्डू काफी पसंद है। मेष राशि वालों को गणेश जी को लड्डुओं का भोग लगाना चाहिए। इससे खुशहाली आएगी।

2.वृषभ राशि वालों को गणेश पूजा में मोदक चढ़ाना चाहिए। इससे परेशानियों और बेवजह की चिंताओं से बचाव होगा।

3.मिथुन राशि वालों को गणेश पूजा के समय उन्हें हरे वस्त्र पहनाने चाहिए। इससे किस्मत के बंद दरवाजे खुल जाएंगे। इस दौरान ‘ओम् वरद मूर्तये नमः’ मंत्र का जाप करना अच्छा होगा।

4.कर्क राशि वालों को गणेश स्थापना के समय उन्हें सफेद चंदन का तिलक लगाना चाहिए। इससे जीवन खुशहाल बनेगा। साथ ही मानसिक शांति मिलेगी।

5.सिंह राशि वालों को गणेश महोत्सव पर गजानन को अलग—अलग तरीके के लाल पुष्प अर्पित करने चाहिए। इसके आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही शत्रु परास्त होंगे।

6.कन्या राशि वाले जातकों को गणेश जी को पान और सुपारी चढ़ानी चाहिए। इससे मनोकामनाओं की पूर्ति होगी। साथ ही संकटों से बचाव होगा।

7.तुला राशि वालों को भगवान गणेश को सफेद पुष्प चढ़ाने चाहिए। इससे घर में लड़ाई—झगड़े नहीं होंगे। साथ ही आप प्रसन्न रहेंगे।

8.वृश्चिक जातकों को गणपति जी को दूर्बा की माला चढ़ानी चाहिए। इससे आपके सारे काम बन जाएंगे। इस दौरान आप ओम गं गणपतये नमः मंत्र का जाप करें।

9.धनु राशि के लोगों को पीले फूल, वस्त्र और अन्य पीले रंग की मिठाई चाहिए। इससे सकारात्मकता बढ़ेगी। साथ ही धन—धान्य की वृद्धि होगी।

10.मकर राशि के जातकों को गणेश महोत्सव में भगवान को नीले पुष्प अर्पित करने चाहिए। इससे बुरी बलाओं से बचाव होगा। इसके अलावा ओम व्रातपतये नमः मंत्र का जाप करना शुभ होगा।

11.कुंभ राशि वालों को गणपति जी को प्रसन्न करने के लिए सूखे मेवे का भोग लगाना चाहिए। इससे घर में बरकत होगी। ऐसे घरों में अन्न-धन की कमी नहीं होगी।

12.मीन राशि के लोगों को गणेश जी को पीले वस्त्र एवं पीले फूल अर्पण करने चाहिए। इससे ईश्वर की आप पर कृपा होगी। इसके अलावा ओम हेरम्बाय नमः मंत्र का जाप करना भी लाभकारी होगा।

Published on: