हॉट ऑन वेब

बंद कमरे में लड़के साथ चोरी से ये काम कर रही थी लड़की, मकान मालिक को चल गया पता आैर फिर…

फतेहाबाद के रामदासिया मोहल्ला में एक घर से पुलिस की दुर्गा शक्ति टीम ने एक लड़की को स्मैक पीते हुए गिरफ्तार किया है।
1 minute read
Oct 05, 2018
nagaur crime
gang rape

नई दिल्ली: पंजाब और हरियाणा में युवा नशे के जाल से निकल नहीं पा रहे हैं। सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद नशे का कारोबार युवाओं को अपनी गिरफ्त में लेता जा रहा है। ताजा मामला हरियाणा के फतेहाबाद का है। यहां पुलिस की दुर्गा शक्ति टीम ने एक लड़की को बंद कमरे में स्मैक पीते हुए पकड़ा है। वह अपने दोस्त के साथ स्मैक पी रही थी। लड़का मौका पाकर फरार हो गया, वहीं लड़की को पुलिस पकड़कर थाने ले गई।

मकान मालिक ने पुलिस को दी सूचना

जानकारी के मुताबिक, रामदासिया मोहल्ले में लड़का और लड़की एक किराए मकान में रहते थे। मकान के मालिक को दोनों की इस हरकत का पता लग गया था। मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी, जिसके बाद पुलिस की दुर्गा शक्ति टीम ने घर पर छापा मार दिया। दो कमरे में बैठकर स्मैक पी रहे थे। पुलिस को देखते ही लड़का मौके से फरार हो गया, जबकि लड़की पुलिस के हत्थे चढ़ गई।

कमरे से बरामद हुइ दो ग्राम स्मैक


पुलिस के मुताबिक, कमरे से करीब दो ग्राम स्मैक बरामद हुई है। आरोपी लड़के और लड़की के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं, लड़के की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही लड़के को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसके खिलाफ भी केस दर्ज किया जाएगा।

युवाआें को यूं बनाया जाता है शिकार


बता दें, पंजाब और इससे सटे राज्यों में ड्रग ओवरडोज की वजह से अब कई लोगों की जान जा चुकी है। जानकारी के मुताबिक, बार, पब और पार्टियों में चोरी—छिपे ड्रग्स बेचा जाता है। कारोबारी खासकर युवा वर्ग को अपना निशाना बनाते हैं। धीरे—धीरे युवाओं को ड्रग्स की ऐसी लत पड़ जाती है कि वह चाहते हुए भी इससे निकल नहीं पाते हैं।

Updated on:
05 Oct 2018 12:10 pm
Published on:
05 Oct 2018 12:10 pm