हॉट ऑन वेब

रेलवे स्टेशन के अंदर तीन महिलाओं के बीच जमकर हुई गुत्थमगुत्थी, वजह जान आप नोंच लेंगे अपने बाल

यह वीडियो सोनीपत रेलवे स्टेशन का है जहां रेल में यात्रा करने का टिकट नहीं लेता एक युवती को काफी भर पड़ गया। यात्रा टिकट नहीं होने पर रेलवे स्टेशन पर एक युवती की सरेआम पिटाई की गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Nov 2018, 5:36 PM IST
girl beaten by rpf women constable at sonipat railway station video
रेलवे स्टेशन के अंदर तीन महिलाओं के बीच जमकर हुई गुत्थमगुत्थी, वजह जान आप नोंच लेंगे अपने बाल

नई दिल्ली। अपने लड़कों को लड़ते हुए तो कई बार देखा होगा लेकिन लड़कियों को लड़ते हुए कम ही देखा होगा। लेकिन आज हम जिस लड़ाई की बात कर रहे हैं उसे देखकर आप भी अपने बाल नोच लेगें। वहीं लड़ाई की वजह जानकर आप हैरान रह जाएगें कि इस जुर्म की सजा क्या होनी चाहिए। क्या लड़की को उसके किए की सजा लात-घूसों से चुकानी चाहिए।

जी हां, यह वीडियो सोनीपत रेलवे स्टेशन का है जहां रेल में यात्रा करने का टिकट नहीं लेता एक युवती को काफी भर पड़ गया। यात्रा टिकट नहीं होने पर रेलवे स्टेशन पर एक युवती की सरेआम पिटाई की गई। इसका वीडियो वहां पर मौजूद लोगों ने बना लिया। बाद में इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में जो दो महिलाएं लड़की की पिटाई कर रही हैं, उनमें से एक टीटी है और दूसरी जीआरपी पुलिस में तैनात है।

वायरल हुए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो महिलाओं ने एक लड़की को पकड़ रखा है और कहीं ले जाने की कोशिश कर रहीं हैं। तभी वो लड़की एक महिला के पेट में लात मारती है जिसके बाद दोनों महिलाएं मिलकर उस पर हमला बोल देती है और उसे रेलवे स्टेशन पर ही पीट देती हैं।

घटना के बारे में सोनीपत आरपीएफ थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवती ने ट्रेन की टिकट नहीं ली है, जिसके बाद महिला टीटी ने उसे सोनीपत रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक पर उतारा। इसके बाद थाने से भी एक महिला कर्मचारी वहां पर पहुंची। इसी दौरान उनके बीच नोकझोक होने लगी और स्थिति हाथापाई तक पहुंच गई। बाद में युवती को थाने लाया गया और उससे पूंछतांछ की गई। बाद में लड़की को जुर्माना लगाने के बाद छोड़ दिया गया।

Published on: