खूबसूरत और जवां देखने के लिए लोग महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। सुंदर दिखने के चक्कर में कई बार अपनी स्क्रीन को खराब कर लेते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही मामला आया है। एक लड़की ने एक्साइज क्रीम का इस्तेमाल किया तो उसका चेहरा जल गया।
आज हर कोई जवां और खूबसूरत दिखना चाहते है। इसके लिए बहुत से लोग अपने घर में ही देसी नुस्के आजमाते है। वहीं कुछ लोग बाजार में उपलब्ध ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्मेमाल करते है। बाजार में उपलब्ध महंगे और ब्रांडेट ब्यूजी प्रोडक्ट के लिए लोग खूब पैसा खर्च भी करते है। लेकिन कई बार एक छोटी सी गलती की वजह से जान पर बन आती है। ऐसे कई मामले सामने आ चुके है। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। एक लड़की ने बिना देखे एक्सपायरी डेट की क्रीम अपने चेहरे पर लगा ली। खूबसूतर दिखने के चक्कर में लड़की हालत खराब हो गई। उसके चेहरे की स्किन जल कर लाल हो गई।
भर-भरकर लगा रही थी क्रीम
'डेली स्टार' की खबर के अनुसार, यॉर्कशायर की रहने वाली जेस के साथ बहुत बुरा हुआ। खूबसूरत दिखने के लिए उसने एक क्रीम अपने चेहरे पर लगा ली। लड़की को फेस क्रीम लगाने का ज्यादा ही शौक था। उसके भर भर कर एक्सपायर क्रीम अपने चेहरे पर लगा ली। उसने नहीं देखा की उसकी तारीख निकल चुकी है। फिर क्या था, सुंदर दिखने के चक्कर में उसका चेहरा खराब हो गया।
यह भी पढ़ें- पाताल लोक! जमीन से 3 हजार फीट नीचे बसे इस गांव में लोग जी रहे हैं ऐसी जिंदगी
जलकर लाल हो गई स्किन
एक्सपायर क्रीम लगाने के बाद उसके चेहरे पर जलन होने लगी। देखते ही देखते उसका चेहरा काफी लाल हो गया। जेस ने बताया कि उनका चेहरा जैसे जल सा गया है। मार्केटिंग मैनेजर जेस के अनुसार, एक्सपायर स्किन प्रोडक्ट लगाने की वजह से उनकी स्किन बुरी तरह जल सी गई।
यह भी पढ़ें- समुद्र की गहराई में मिला रहस्यमी जीव, ड्रैगन है या मछली देखकर लोग हैरान
एक्सपायर प्रोडक्ट से बर्बाद हो गया चेहरा
जेस ने बताया कि वह हमेशा से महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती आई है। उमसें से एक प्रोडक्ट एक्सपायर होने बाद उसका इस्तेमाल करना बंद नहीं किया। इसके बाद स्किन लाल होने लगी। उसके सोचा कि प्रोडक्ट से निखार आ रहा है। कुछ दिनों में उनके चेहरे में जलन होने लगी। इसके बाद तुरंत उन्हें डॉक्टर के पास जाना पड़ गया।