बहन ने लिफ्ट में रस्सी से लटके भाई की बचाई जान ( Girl saves brother life ) वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल तुर्की के इस्तांबुल का मामला ( turkey istanbul )
नई दिल्ली। एक छोटी बच्ची का अपने भाई की जान बचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल ( viral video ) हो रहा है। इस वीडियो में बहन अपने भाई की जान बचाती ( Girl saves brother life ) दिख रही है। बहन के इस साहस का लोग जमकर तारीफ कर हैं। बता दें कि यह मामला बीते बुधवार तुर्की ( Turkey ) के इस्तांबुल का है।
CCTV में कैद हुई पूरी घटना
CCTV कैमरे में कैद वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक लिफ्ट खुलती है। उसमें सबसे पहले एक छोटी सी बच्ची चढ़ती है और अपने हाथ से लिफ्ट को रोके रहती। इसके बाद वह अपने दो अन्य भाई-बहन का इंतजार करती है। तभी भाई-बहन लिफ्ट में आते हैं। भाई के गले में एक रस्सी पड़ी होती है। जिसका आधा हिस्सा लिफ्ट बंद होने के बाद बाहर ही रह जाता है। जैसे ही लिफ्ट ऊपर की ओर चलने लगती है।
रस्सी में फंसा 5 साल का बच्चा ऊपर लटक जाता है। अपने भाई को तड़पता देख बहन तुरंत उसे गोदी में पकड़ लेती है और बिना डरे लिफ्ट की इमरेंजी बटन दबा देती है। जिसके बाद लिफ्ट ( Lift ) नीचे आने लगती है। लड़की तुरंत अपने भाई के गले से ( Sister Saves Boy ) रस्सी को निकालती है।
सोशल मीडिया पर बहन की तारीफ
बहन की सूझबूझ का यह वीडियो सोशल मीडिया ( Social Media ) पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स मुश्किल घड़ी में बहन की समझदारी की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-लड़की ने बहुत अच्छे तरीके से इस स्थिति को संभाला।