सोशल मीडिया पर एक लड़का और लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें टी-शर्ट की कीमत को लेकर शुरू हुई बहस मारपीट तक पहुंच जाती है। बहस के दौरान लड़की इतना गुस्सा हो जाती है कि वह कोच के अंदर ही लड़के को थप्पड़ जड़ देती है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लड़का-लड़की टी-शर्ट को लेकर बहस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह वीडियो देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली मेट्रो का है, जिसमें दोनों के बीच "जारा" की टी-शर्ट को लेकर बहस होती दिखाई दे रहा है। वीडियो के अनुसार लड़की एक टी-शर्ट लाती है, जिसकी कीमत 1 हजार रुपए बताती है। इसके बाद कहता है कि लड़का कहता है यह 150 रुपए से अधिक की नहीं होगी! लड़की को इसी बात में गुस्सा आ जाता है, जिसके बाद वह लड़के के ऊपर हाथ उठा देती है।
इसके बाद लड़का चेतावनी देते हुए रोकता है और कहता है हाथ मत उठाना, ठीक है, पब्लिक प्लेस है ये। इसके बाद जैसे ही लड़की आगे बढ़ती है तो लड़का वहां से उसे जाने को कहता है, जिसके बाद लड़का और लड़की के बीच फिर से बहस शुरू हो जाती है और फिर वह एक के बाद एक थप्पड़ जड़ देती है।
मम्मी को बोलूंगी... तेरे जैसे लड़के किसी को न मिले!
वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़का कहता है तू चुप हो जा, मेरे सामने से निकल जा। इसके बाद लड़की गेट के पास आकर कहती है 'मेरी जिंदगी में मत आइयो' और फिर एक और थप्पड़ लड़के को मार देती है। इस बार लड़का भी पलटवार करते हुए लड़की को थप्पड़ मारता है और कहता है 'अभी बताता हूं तेरे को रुक जा' इतना बोलते ही लड़की फिर से थप्पड़ मारते हुए कहती है मम्मी को बोलूंगी...तेरे जैसे लड़के किसी को न मिले! इसके बाद मेट्रो का दरवाजा खुलता है और दोनों निकल जाते हैं।
लोग कर रहे तरह-तरह के कमेंट
इस वायर वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक ट्वीटर यूजर इसे दिल्ली की सुनहरी याद बताते हुए इसे संभाल कर रखने की सलाह देता है, तो वहीं दूसरा यूजर लिखता है प्यार में ऐसा चलता है। इसके साथ ही एक यूजर ने इसे "वाइल्ड लव" बताते हुए कहा आह गज़ब का प्यार है! इसे वाइल्ड लव कहा जाता है। इसी के साथ अभी भी लोग अपने कमेंट के साथ इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं।