हॉट ऑन वेब

9 महीने तक नकली बेबी बंप लगाकर एक्स-ब्वाॅयफ्रेंड को दिया धोखा, प्रेगनेंसी के बहाने ऐंठे रुपए

Fake Pregnancy : स्काॅटलैंड का है मामला, एक्स-ब्वाॅयफ्रेंड पर नजर रखने के लिए किया था ऐसा झूठी प्रेगनेंसी के बहाने लड़के के रिश्तेदारों और परिवार वालों से मिलती थी लड़की

less than 1 minute read
Feb 08, 2021
Fake Pregnancy

नई दिल्ली। मां बनना हर लड़की का सपना होता है। मगर शादी से पहले प्रेगनेंट होना एक चिंता की बात होती है। मगर स्कॉटलैंड की एक महिला ने इसी चीज का फायदा उठाया और अपने एक्स ब्वाॅयफ्रेंड को धोखा दिया। उसने प्रेगनेंसी का झूठा नाटक करके लड़के के परिवार वालों से खूब रुपए भी ऐंठे। बाद में ब्वाॅयफ्रेंड की शिकायत पर महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

बताया जाता है कि स्काॅटलैंड की रहने वाली 36 वर्षीय जैकलीन ने अपने एक्स ब्वाॅयफ्रेंड जेमी को स्टॉक करने और उसकी निगरानी करने के लिए ये सब कुछ किया। इसके अलावा वह अपनी प्रेग्नेंसी के जरिए उससे पैसे भी ऐंठना चाहती थी। इसी के चलते उसने ऐसा प्लान बनाया। किसी को शक न हो इसलिए जैकलीन ने मार्केट से एक नकली बेबी बंप खरीदा। वो उसे अपने कपड़ों के अंदर पहन लेती थी, इसके बाद एक्स-ब्वाॅयफ्रेंड के घर जाती थी। वह जेमी की मां से कहती थी कि वो जल्द ही दादी बनने वाली हैं। इसलिए उन्हें उसका ध्यान रखना चाहिए।

जैकलीन होने वाले बच्चे के बारे में बात करने के लिए अक्सर जेमी के रिश्तेदारों से भी मिलती थी। उसने सबको बताया कि उसकी डिलीवरी 20 मार्च 2020 को होगी। साथ ही जेमी की मां के सामने शर्त रखी कि पोते की परवरिश उन्हीं को करनी होगी। किसी को शक न हो इसलिए वह उन्हें फर्जी रिपोर्ट्स भी भेजती थी। एक दिन उसने झूले के लिए 299,888 रुपए मांगे। कुछ वक्त बाद जैकलीन ने बताया कि उसका मिसकैरिएज हो गया है। बाद में सच्चाई का पता चलने पर एक्स-ब्वाॅयफ्रेंड ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया। अदालत में मामला पहुंचने पर गर्लफ्रेंड ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया।

Published on:
08 Feb 2021 07:17 pm
Also Read
View All