How Girls attract towards boys : ज्यादातर लड़कियों को स्ट्रांग महक वाले परफ्यूम का इस्तेमाल करने वाले लड़के पसंद आते हैं अच्छी महक से न सिर्फ तरोताजगी का एहसास होता है, बल्कि इससे सामने वाले की पर्सनाल्टी भी झलकती है
नई दिल्ली। मेन्स परफ्यूम (men's perfume) या डियो को बेचने के लिए कंपनियां अक्सर काफी आकर्षक विज्ञापन बनाती हैं। जिसमें देखने को मिलता है कि कैसे डियो की महक से लड़कियां, लड़कों की ओर खिंची चली आती हैं। ये बात देखने में या सुनने में भले ही मजाक भरी लगे, लेकिन हकीकत में दूसरों को अट्रैक्ट (attract) करने में एक अच्छी महक काफी अहम भूमिका निभाती है। यही वजह है कि अक्सर महिलाएं अच्छी फ्रैंगरेंस के चलते भी लड़कों की ओर आकर्षित होती हैं। इस बात की पुष्टि कई रिसर्च में भी हुई है।
यूरोप की एक यूनिवर्सिटी की ओर इस सिलसिले में साल 2008 में एक रिसर्च की गई थी। जिसमें पता चला कि किसी इंसान के तन की खुशबू सामने वाले व्यक्ति को रिझा सकती है। साथ ही खराब महक उससे नफरत करने पर मजबूर कर सकती है। इसलिए अमूमन लड़कियों को कुछ खास महक वाले पुरुष अट्रैक्ट करते हैं। मनोवैज्ञानिको के अनुसार ज्यादातर लड़कियों को स्ट्रांग फ्रैगरेंस वाले परफ्यूम पसंद आते हैं। इसलिए जो लड़के इस तरह का डियो या सेंट इस्तेमाल करते हैं लड़कियां उनकी ओर खिंचती हैं। इससे लड़के की बोल्ड पर्सनाल्टी झलकती है। लड़की को लगता है कि लड़का दमदार और हैंडसम होगा।
ऐल्कोहॉलिक खुशबू भी छोड़ती है छाप
ज्यादातर महंगे ब्रांड्स के परफ्यूम में ऐल्कोहॉल की हल्की महक आती है। इसलिए कई महिलाओं को ऐसी फ्रैगरेंस वाले लड़के भी अट्रैक्ट करते हैं। ऐसे परफ्यूम लगाने वाले लड़कों की बोल्ड और फ्रैंक पर्सनाल्टी को दर्शाते हैं। ये उन्हें माचो मैन बनाने में भी मदद करती है। इसके अलावा ऐसे सेंट स्टेटस सिंबल का भी प्रतीक होते हैं। इसलिए महिलाओं को लगता है कि ऐसे ब्रांड के परफ्यूम यूज करने वाला शख्स पैसे वाला होगा।
चॉकलेटी स्प्रे भी खींचती है अटेंशन
जो लड़के चॉकलेटी महक वाले मिस्ट या डियो का इस्तेमाल करते हैं, लड़कियों को ऐसे पुरुष भी अट्रैक्ट करते हैं। उन्हें लगता है कि ऐसे लड़के एडवेंचरस और रोमांटिक स्वभाव के होंगे। हैं। ऐसा परफ्यूम सेलेक्ट करने वाले लड़के ज्यादातर चुलबुले नेचर के होते हैं। इसलिए लड़कियां उनकी ओर आकर्षित होती हैं।