
नई दिल्ली। इंटरनेट एक ऐसा माध्यम है जिसकी मदद से आज पूरी दुनिया हमारी मुट्ठी में है। इंटरनेट पर लोग तमाम तरह की चीजों को सर्च करते हैं और उस बारे में पता करते हैं।
कभी-कभार जानकारी प्राप्त करने के लिए तो कभी महज मनोरंजन के लिए लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। इंटरनेट आज हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है जिसके बिना गुजारा शायद असंभव है।
दिनभर आॅफिस, स्कूल, पढ़ाई, काम के चलते लोगों को फुर्सत नहीं मिल पाता है। इसीलिए लोग ज्यादातर रात में ही इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। आज हम आपको यह बताएंगे कि ज्यादातर लड़कियां और युवाएं इंटरनेट पर क्या सर्च करते हैं?
जैसा कि आप जानते ही हैं कि लड़कियों के लिए खूबसूरत दिखना बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है इसीलिए वे ज्यादातर ब्यूटी हैक्स, ब्यूटी प्रोडक्ट्स इत्यादि के बारे में ज्यादा सर्च करती हैं।
अब बात करते हैं किशोर वयस्क के युवक-युवतियों के बारे में तो उन्हें अकसर उन चीजों के बारे में जानने की इच्छा होती है जो उनके आसपास घट रही होती है और जिनके बारे में वे खुलकर किसी से बात नहीं कर सकते हैं। गूगल द्वारा एक अध्ययन किया गया था जिसमें यह पाया गया कि 56 प्रतिशत किशोर राजनीतिक या सामाजिक मुद्दों जैसे बुलिंग, समलैंगिक अधिकार, पशु अधिकार या पर्यावरणवाद के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास करते हैं।
अमरीका के Pew internet research के मुताबिक, 31 प्रतिशत किशोर इंटरनेट पर डायटिंग और फिट रहने के तमाम उपायों के बारे में सर्च करते हैं वहीं 17 प्रतिशत लोग सेक्स, डिप्रेशन ड्रग्स इत्यादि के बारे में ज्यादा सर्च करते हैं।
अगर फिर हम सिर्फ लड़कियों की बात करें तो लड़कियां आॅनलाइन शॉपिंग साइट्स पर जाकर कपड़ों के डिजाइन, नए कलेक्शन्स, आॅफर्स इत्यादि के बारे में इंटरनेट पर ज्यादा खोज खबर करती हैं। यह बात साल 2013 में The Center for Media Research study की शोध में भी सामने आई थी।
मेंहदी की तरह-तरह नए डिजाइन्स के बारे में भी सर्च करना लड़कियों को काफी पसंद है।
The Center for Media Research की एक study में यह बात सामने आई थी कि 83 प्रतिशत युवा उन चीजों के बारे में सर्च करते हैं जहां उन्हें जाना होता है जैसे कि कोई इवेंट, कॉन्सर्ट इत्यादि और कुछ तो ट्रेन, बस इन ट्रान्सपोर्ट की टाइमिंग का पता लगाने में ही डाटा खर्च करते हैं।
यानि कि आप सोच सकते हैं कि लोग आजकल इंटरनेट पर किस हद तक डिपेंड है। लोग छोटी से बड़ी हर समस्या या हर जानकारी के लिए इंटरनेट का सहारा लेते हैं।