हॉट ऑन वेब

लोगों के लिए पहेली बनी ये ‘गंदी’ सी दिखने वाली तस्वीर, सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश

हैदराबाद एयरपोर्ट पर राजस्व खुफिया निदेशालय के अफसरों ने एक अजीब सी दिखने वाली चीज जब्त की है।

2 min read
Jul 23, 2018
omg
लोगों के लिए पहेली बनी ये 'गंदी' सी दिखने वाली तस्वीर, सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली: एक समय था जब लोग अपने शरीर पर सोना पहन कर या सामान में छुपाकर लाते थे, लेकिन पिछले कुछ समय से तस्करी के कई अजीबोगरीब तरीके सामने आए हैं, जिसने पुलिस को अचंभे में डाल दिया है। ताजा मामला हैदराबाद एयरपोर्ट का है, जहां राजस्व खुफिया निदेशालय के अफसरों ने एक अजीब सी दिखने वाली चीज जब्त की है। तस्वीरें सामने आने के बाद ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। लोगों के लिए यह एक पहेली बनी हुई कि ये 'गंदी' सी दिखने वाली चीज आखिर है क्या।

जानवर के मल जैसी दिखने वाली ये चीज है सोना


जी हां, इस फोटो को देखकर ज्यादातर लोगों का कहना है कि यह किसी जानवर का मल है, लेकिन हकीकत यह है कि यह गोल्ड पेस्ट है। राजस्व खुफिया निदेशालय ने हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक यात्री के पास से 1 किलो 850 ग्राम गोल्‍ड पेस्‍ट (सोने को पिघला कर उसे पेस्‍ट में बदलना) बरामद किया है।

35 लाख बताई जा रही सोने की कीमत


जानकारी के मुताबिक, इस पेस्‍ट से कुल 1120.780 ग्राम सोना निकलेगा, जिसकी कीमत करीब 35 लाख बताई जा रही है। राजस्‍व विभाग की तरफ से यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अंडरगार्मेंट में छुपाया था गोल्ड पेस्ट


बता दें, बीते जून महीने में दिल्‍ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दुबई से आए दो मुसाफिरों को अरेस्ट किया गया था। तलाशी के दौरान दोनों के अंडरगार्मेंट से एयरकस्टम प्रिवेंटिव की टीम ने करीब 1751.66 ग्राम मौजूद सोना पेस्‍ट के रूप में बरामद किया। सोने के इस पेस्‍ट को दो पारदर्शी पॉलीथिन के भीतर भरकर अंडरगार्मेंट और जींस के भीतर बनाई गई स्‍पेशल पॉकेट में छिपाया गया था।

खास केमिकल से पेस्ट में बदला जाता है सोना


जानकारी के अनुसार, सोने को पेस्‍ट में बदलने के लिए एक खास केमिकल का इस्‍तेमाल किया जाता है। सोने के ठोस टुकड़े में यह केमिकल डालने से वह पेस्‍ट के तौर पर बदल जाता है।

Published on:
23 Jul 2018 04:24 pm