हॉट ऑन वेब

‘गोरे-गोरे मुखड़े’ गाने पर दादी ने किया धमाकेदार डांस, वीडियो हुआ वायरल

दादी अपने पोते के साथ गोरे-गोरे मुखड़े पर काला-काला चश्मा चैलेंज (Gore Gore Mukhde Pe Kala Kala Chashma Challenge) कर रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है  

less than 1 minute read
May 19, 2020

नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर tiktok vs youtube का मुद्दा गरमाया हुआ है। लोगों का कहना है कि टिकटॉक पर कंटेंट के नाम पर कुछ भी बनाया जा रहा है। यहां तक लोग tiktok को बैन करने की बात भी कर रहे हैं।

लेकिन ऐसा नहीं है कि tiktok पर केवल कूड़ा ही भरा हुआ है। इस प्लेटफॉर्म पर भी लोग अच्छे वीडियो बनाते हैं। हाल ही में वायरल हो रहा एक वीडियो इसका मस्त example है। ये वीडियो पूरे इंटरनेट पर छाया हुआ है। जिसको देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।

इस वायरल वीडियो में एक दादी चश्मा लगाकर धमाकेदार डांस कर रही है । वीडियो में उनके साथ एक लड़का भी है जो उनका पोता है। दादी अम्मा का डांस देखकर वो खुद हैरान हो रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि दादी अपने पोते के साथ गोरे-गोरे मुखड़े पर काला-काला चश्मा चैलेंज (Gore Gore Mukhde Pe Kala Kala Chashma Challenge) कर रही है।इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। लोग इस प्यारी सी जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दादी और पोता चश्मे को ऊपर तरफ रखते हैं और बीट पर चश्मा को नीचे करते हैं और डांस मूव्स करने लगते हैं। बता दें इस वीडियो को अक्षय पार्थ नाम के टिकटॉक यूजर ने पोस्ट किया है। इस वीडियो को अबतक 2.2 मिलियन व्यूज हो चुके हैं। वहीं लाखों लोगों ने इसे लाइक भी किया है।

Published on:
19 May 2020 05:21 pm
Also Read
View All