हॉट ऑन वेब

डांस के चक्कर में दूल्हे ने मारी दुल्हन को लात, दुल्हन के उड़े होश, वीडियो हुआ viral

Ajab Gjab: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख लोगों की हंसी छूट रही है। इस वीडियो डांस करते समय दूल्हा कुछ ऐसा करता है जिससे दुल्हन के होश उड़ जाते हैं।

less than 1 minute read
Jun 15, 2022

शादी का दिन दूल्हा-दुल्हन के लिए काफी खास होता है। सबकी निगाहें उन्हीं पर टिकी होती हैं। शादी का ये माहौल तब काफी खुशनुमा बन जाता है जब उसमें म्यूजिक का तड़का लगता है। पर कभी कभी कुछ ऐसा भी देखने को मिलता है जिसे देख लोगों की हंसी छूट जाती है। कुछ ऐसा ही एक वीडियो में भी देखने को मिला जिसमें दूल्हा-दुल्हन म्यूजिक पर थिरकते दिखे। दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं पर अचानक दूल्हा कुछ ऐसा करता है कि दुल्हन के होश उड़ जाते हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक नया जोड़ा काफी एन्जॉय करते हुए नजर आ रहा है। खासकर दूल्हा म्यूजिक के ताल पर थिरक रहा है और दुल्हन घुटनों पर बैठ उसे देख काफी खुश हो रही है। ये खुशी दुल्हन की ज्यादा देर नहीं टिकती।

डांस करता हुआ दूल्हा शायद ये भुल जाता है कि ये उसी की शादी है और उसे अपनी दुल्हन का खास ख्याल रखना है। डांस करते हुए दूल्हा घुटनों पर बैठी दुल्हन के सामने स्टंट करने की कोशिश करता। वो उसके सिर के ऊपर से अपना पैर ले जाने वाला स्टेप करता है लेकिन ये कामयाब नहीं होता और सीधे दुल्हन को मुंह पर दूल्हे की लात लगती है। बस फिर क्या था दुल्हन जमीन पर औंधे मुंह गिर जाती है।

इस स्टेप से दुल्हन की खुशी एक झटके में बदल जाती है। ये वीडियो देख लोग भी काफी हंसने लगे। कुछ तो उसपर तंज भी कसने लगे। इस वीडियो को 3 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।

Updated on:
15 Jun 2022 07:20 pm
Published on:
15 Jun 2022 07:19 pm
Also Read
View All