हॉट ऑन वेब

दुल्हन छू रही थी पैर, तभी दूल्हे ने की ये हरकत, दुल्हन का रिएक्शन हुआ वायरल

दूल्हे के गले में वरमाला डालने के बाद दुल्हन उसके पैर छूती है। सोशल मीडिया पर एक वायरल हो रहे वीडियो में भी दुल्हन ने परंपरा अनुसार दूल्हे के पैर छुए। इसके बाद दूल्हे ने जो किया वही हरकत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

less than 1 minute read
Feb 08, 2022
Groom touches bride's feet, Video goes VIRAL

शादी से जुड़ी कुछ ऐसी वीडियो वायरल होती हैं जिसे देखकर हम हैरान भी होते हैं। कुछ दूल्हा-दुल्हन तो क्रिएटिविटी करते हैं जिससे जुड़ी हजारों वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है। एक ऐसी ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में दुल्हन ने जब दूल्हे के पैर छूए तो दूल्हे ने जिस तरह की हरकत की उसे देख सभी हैरान रह गए। दुल्हन ने भी इस हरकत पर जो रिएक्शन दिया वो वीडियो भी वायरल हो रहा है।

दरअसल, दूल्हे के गले में वरमाला डालने के बाद दुल्हन उसके पैर छूती है। सोशल मीडिया पर एक वायरल हो रहे वीडियो में भी दुल्हन ने परंपरा अनुसार दूल्हे के पैर छुए। इसके बाद दूल्हे ने जो किया वही हरकत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

दूल्हे ने झट से दुल्हन को पैर आगे करने को कहा और उसके पैर छुए। इसके बाद दुल्हन के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई और उसने दूल्हे को गले लगा लिया।

यही नहीं अंगूठी पहनाने के लिए दूल्हा झुका और फिर दुल्हन ने भी उसी अंदाज में दूल्हे को अंगूठी पहनाई। ये वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है। अब तक इस वीडियो को 10 हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैं।

इससे पहले भी एक शादी से जुड़ी वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में स्टेज पर आते ही दुल्हन एक गाने पर मस्ती में डांस कर रही है। दुल्हन को ऐसे डांस करता देख पहले तो दूल्हा हैरान होता है, लेकिन बाद में दुल्हन के डांस को देख हंसने लगता है।

यह भी पढ़े - दूल्हे के दोस्त ने दुल्हन को दिया ऐसा गिफ्ट, देखते ही बदला चेहरे का रंग, देखें वीडियो

Updated on:
08 Feb 2022 09:41 pm
Published on:
08 Feb 2022 09:39 pm
Also Read
View All