हॉट ऑन वेब

‘गली ब्वॉय’ ने इंटरनेट पर मचा रखी है तबाही, जो भी देख रहा है इसका वीडियो अंट शंट बोलकर कर रहा है शेयर

ये गली बॉय खेत,खलिहान बगीचे, सड़क हर जगह झूमता हुआ पाया जाता है।
2 min read
• •
Updated: 11 Aug 2018, 1:34 PM IST
gully boy videos viral on social media
'गली ब्वॉय' ने इंटरनेट पर मचा रखी है तबाही, जो भी देख रहा है इसका वीडियो अंट शंट बोलकर कर रहा है शेयर

नई दिल्ली। ढिंचैक पूजा, पापे वाली आंटी का इंटरनेट पर तबाही मचाने वाला वीडियो तो आपने भी देखा होगा और पिछले महीने जैसे डब्बू अंकल सोशल मीडिया पर छाए रहे उससे भी आप वाकिफ होंगे। अब आप भी सोच रहे होंगे इतने दिनों से कुछ नया हंसी ठिठोली वाला वीडियो इंटरनेट पर नहीं दिखा। आप अगर इस इंतज़ार में बैठे हैं तो आज आपका इंतज़ार खत्म हुआ। हां! गली बॉय नाम का एक और इंटरनेट सेंसेशन सामने आया है। ये गली बॉय खेत,खलिहान बगीचे, सड़क हर जगह झूमता हुआ पाया जाता है। जिस महान व्यक्ति के बारे में हम आपको बता रहें हैं वो कहां के रहने वाले है कौन है इस बारे में कोई नहीं जानता है लेकिन सोशल मीडिया पर इस समय वो चर्चा का विषय ही बने हुए है। ये शख्स इस अंदाज़ में डांस करता है कि किसी की भी हंसी निकल जाए।

ये व्यक्ति कहीं भी मतलब कहीं भी जैसे बगिया में, मैदान में कहीं भी झूमने लग जाते है। ये शख्स डब्बू अंकल की बराबरी तो नहीं कर सकता लेकिन अब इनके वीडियोस भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहें हैं। 90 के दौर के लोकप्रिय गानों पर जिस तरह इस शख्स ने ठुमके लगाए हैं, उसे देख आपकी हंसी छूट जाएगी। इन महाशय के डांस को देखकर तो आप भी हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। जब आप इस व्यक्ति के डांस वीडियो देखेंगे तो आप भी हैरान हो जाएंगे और ये भी समझ जाएंगे कि इसे गली ब्वॉय का नाम क्यों दिया गया, साथ-साथ लुक को देखकर भी आप हैरान हो जाएंगे। इस शख्स का वीडियो संग्राम फिल्म के गाने "भीगी हुई है रात मगर जल रहे हैं हम" सबसे ज्यादा पॉपुलर हुआ है। आलम तो यह है कि लोग इस वीडियो का मजाक उड़ने के बाद भी इसे धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं।

Published on: