बॉलीवुड में बहुमुखी प्रतिभा के धनी फरहान अख्तर ने न सिर्फ फिल्म निर्माण और निर्देशन से बल्कि अपने दमदार अभिनय से भी दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है। 9 जनवरी, 1974 को मुंबई में जन्में फरहान के पिता जावेद अख्तर जाने माने शायर-गीतकार और पटकथा लेखक हैं। फरहान की मां हनी ईरानी स्क्रीन रायटर हैं।