हॉट ऑन वेब

1247 किलोग्राम का कद्दू बना दुनिया का सबसे भारी कद्दू, बनाया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड

New Guinness World Record: अमेरिका में हाल ही में एक नया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है। यह रिकॉर्ड है दुनिया के सबसे भारी कद्दू का। इस कद्दू का वज़न इतना ज़्यादा है कि जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। आइए इसके बारे में जानते हैं।
2 min read
Oct 13, 2023
heaviest_pumpkin_in_world.jpg
Heaviest pumpkin in world

दुनिया में कुछ चीज़ें बिल्कुल हटके और खास होती हैं। इनकी खासियत अक्सर ही नए रिकॉर्ड बनी बना देती हैं। कुछ रिकॉर्ड तो ऐसे होते हैं जो गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records) में दर्ज हो जाते हैं। कई रिकॉर्ड्स तो हैरान भी कर देते हैं। ऐसा ही रिकॉर्ड हाल ही में बना है। यह रिकॉर्ड है दुनिया के सबसे भारी कद्दू का। सामान्य तौर पर एक कद्दू का वज़न 4-11 किलोग्राम होता है। कुछ कद्दुओं की साइज़ और वज़न ज़्यादा भी होता है। पर अगर आपको पता चले कि दुनिया का सबसे भारी कद्दू 100 किलोग्राम के 12 आदमियों के वज़न से भी ज़्यादा भारी है तो आपका क्या रिएक्शन होगा? निश्चित तौर पर आपको हैरानी होगी। पर यह सच है। दुनिया के सबसे भारी कद्दू का वज़न इतना ज़्यादा है कि जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।


1247 किलोग्राम का कद्दू

हाल ही में अमेरिका (United States Of America) में दुनिया का सबसे भारी कद्दू लोगों के सामने पेश किया गया। इसे कैलिफोर्निया (California) के हाफ मून बे (Half Moon Bay) में आयोजित एक प्रतियोगिता में पेश किया गया। इस प्रतियोगिता में अलग-अलग जगहों से कद्दू लाए जाते हैं और उनका वज़न लिया जाता है। इस प्रतियोगिता में Travis Gienger नाम के शख्स ने 1,246.9 किलोग्राम (2,749 पाउंड्स) का कद्दू पेश करते हुए सभी को हैरान कर दिया। वज़न लेने के बाद इसे दुनिया का सबसे भारी कद्दू घोषित कर दिया गया।



गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में हुआ दर्ज

इस कद्दू का नाम गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दुनिया के सबसे भारी कद्द होने का रिकॉर्ड बनाने के लिए दर्ज हो गया। साथ ही इसके मालिक Travis को इसके लिए प्रतियोगिता में 30,000 डॉलर्स का जैकपॉट भी मिला।

अप्रैल में बोया था बीज

Travis ने इस कद्दू का बीज Atlantic Giant 2365 Wolf अप्रैल में बोया था। उसके बाद उसने 184 दिन तक इसका सही से ध्यान रखा, खाद और पानी दिया। साथ ही इसे भारी बारिश, तूफान और ओलों से भी बचाया। तब जाकर यह कद्दू इतना बढ़ा और गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।

Published on:
13 Oct 2023 05:10 pm