हॉट ऑन वेब

इंसान के Immune system ने खत्म कर दिया HIV संक्रमण, दुनियाभर के डॉक्टर हैरान!

दुनिया के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब HIV बिना किसी इलाज के ठीक हो गया हो। इंसानी शरीर के Immune system यानी प्रतिरोधक क्षमता ने इस जानलेवा वायरस को पूरी तरह से खत्म कर दिया हो।

less than 1 minute read
Sep 01, 2020
HIV can be naturally treated in some individuals, says study

नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) तेजी से फैल रहा है। रोजाना हजारों लोगों की मौत हो रही है। इस जानलेवा वायरस की वैक्सीन बनाने का दावा कई देशों ने किया है लेकिन अभी तक किसी वैक्सीन को आमजन के लिए नहीं तैयार किया जा सका है। ऐसे में डॉक्टर कोरोना (Coronavirus) को खत्म करने के लिए लोगों को इम्यून सिस्टम (Immune system) मजबूत करने की सलाह दे रहे हैं।

जानकारों का मानना है कि इम्यून सिस्टम (Immune system) कोरोना को खत्म कर सकता है। अब इसी इम्यून सिस्टम को लेकर नई बात सामने आई है। दरअअसल, दुनिया के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब HIV बिना किसी इलाज के ठीक हो गया हो। इंसानी शरीर के इम्यून सिस्टम यानी प्रतिरोधक क्षमता ने इस जानलेवा वायरस को पूरी तरह से खत्म कर दिया हो।


अभी तक HIV को लाइलाज बीमारी माना जाता रहा है लेकिन इस घटना ने दुनियाभर के वैज्ञानिक और डॉक्टरों को हैरान कर दिया है। HIV संक्रमित व्यक्ति को जिंदगी भर दवाइयों के सहारे रहना पड़ता है. ऐसे में अगर ये अपने-आप ठीक हो जाए तो इसका इलाज और तेजी से किया जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट के एक शख्स के प्रतिरोधक क्षमता ने एचआईवी (HIV) बिना किसी इलाज के खत्म कर दिया है। इस हैरान कर देने वाले केस के सामने आने के बाद डॉक्टरों ने शख्स के 150 करोड़ कोशिकाओं की जांच की। जिसकी पूरी जानकारी साइंस मैगजीन नेचर में प्रकासित हुई है।

Published on:
01 Sept 2020 11:22 pm
Also Read
View All