
इंसानों का जानवरों को परेशान करने और छेड़छाड़ के मामले अक्सर ही देखे जाते हैं। कई लोगों को बिना वजह जानवरों से छेड़छाड़ करने और उन्हें परेशान करने में काफी मज़ा आता है। इंसानों के परेशान करने पर कई बार जानवर उनकी हरकतों को नज़रअंदाज़ कर देते हैं, पर कई बार उन्हें परेशान करना इंसानों को भारी भी पड़ जाता है। कुछ जानवर इंसानों की हरकतों पर उन्हें सबक सिखाने के लिए कई बार उनसे बदला भी लेते हैं। इसके बाद जानवरों से छेड़छाड़ करने और उन्हें परेशान करने वाले इंसानों को अपनी गलती का पछतावा होता है। ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ हुआ जब वह एक घोड़े को लात मारता है।
शख्स ने घोड़े को मारी लात
कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक शख्स को दिखाया गया है जो एक घोड़े को कंट्रोल करने की कोशिश करता दिख रहा है। यह शख्स वीडियो में दिखाए घोड़े का ट्रेनर लग रहा है। घोड़े को कंट्रोल करने की कोशिश करते हुए अचानक से शख्स उस घोड़े को लात मार देता है।
घोड़े ने सिखाया सबक
शख्स के लात मारने पर घोडा गुस्से में आ जाता है। शख्स जैसे ही घोड़े को लात मारता है, घोडा भी उसे सबक सिखाने के लिए तुरंत ही शख्स को लात मार देता है। घोड़े की लात सीधा शख्स की छाती में लगती है। घोड़े की लात इतनी जोरदार होती है कि लगते ही वह शख्स धड़ाम से पीछे जाकर गिर जाता है। इसके बाद शख्स दर्द से कराहता हुआ नज़र आता है और उसको अपनी गलती का अहसास होता है, पर तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।
यह भी पढ़ें-ट्रैफिक सिग्नल की लाइट्स को हिलाना इस शख्स को पड़ा भारी, देखें वीडियो
वीडियो को मिला अच्छा रिस्पॉन्स
सोशल मीडिया पर इस शख्स के घोड़े को लात मारने और फिर घोड़े के पलटकर शख्स को लात मारने के वीडियो को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस वीडियो को अब तक करीब 3 लाख 27 हज़ार से ज़्यादा लोग देख चुके हैं। साथ ही इस पर अब तक 7,211 लाइक्स, 719 रीट्वीट्स, 89 कोट ट्वीट्स और 153 रिप्लाईस आ चुके हैं। इतना ही नहीं, इस ट्वीट को अब तक 103 लोग बुकमार्क भी कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें- बिल्ली पर पानी फेंकना पड़ा महिला को भारी, कैट ने तुरंत लिया बदला, देखें वीडियो