हॉट ऑन वेब

Goat Farming: बिना किसी रिस्क के शुरू करें खुद का व्यवसाय, नाबार्ड से ले सकते हैं लोन

Goat Farming: आजकल हर कोई अपना व्यवसाय शुरू करना चाहता है। लेकिन व्यवसाय में सभी लोग रिस्क लेने से हिचकिचाते हैं। कुछ व्यवसाय ऐसे हैं जिसमें घाटा लगने की संभावना न के बराबर होती है।
2 min read
• •
Updated: 11 Oct 2020, 3:11 PM IST
Goat Farming
Goat Farming

Goat Farming: आजकल हर कोई अपना व्यवसाय शुरू करना चाहता है। लेकिन व्यवसाय में सभी लोग रिस्क लेने से हिचकिचाते हैं। कुछ व्यवसाय ऐसे हैं जिसमें घाटा लगने की संभावना न के बराबर होती है। ऐसे ही बकरी पालन एक ऐसा व्यवसाय है जिसे किसान एवं पशुपालक आसानी से शुरू कर सकते हैं और किसान अतिरिक्त आय के लिए बकरी पालन करना भी चाहते हैं। बकरी पालन के लिए आज हम आपको कुछ जरुरी जानकारी बताने जा रहे हैं।


किसान या कोई भी बेरोजगार युवा 20 बकरी पालन के लिए लोन एवं सरकार से अनुदान ले सकते हैं। बकरी पालन प्रोजेक्ट रिपोर्ट में इच्छुक व्यक्ति को यह बताना होता है की वह किस जगह पर बकरी पालन करना चाहता है यह जमीन उसकी है या वह किराये पर यह जमीन लेकर फार्म शुरू करेगा। बकरी फार्म के लिए कितनी भूमि का इस्तेमाल करेगा और उसमें बकरी आवास के निर्माण में कितना खर्च आएगा यह पूरा विवरण देना होता है।

नाबार्ड से मिलने वाला लोन
नाबार्ड से मिलने वाले लोन को चुकाने के लिए अधिकतम 15 वर्ष की अवधि निर्धारित की गई है। यह लोन अधिकतम 15 लाख रूपए तक लिया जा सकता है। लोन के बारे में अधिक जानकारी के लिए नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या पशुपालन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

जरुरी प्रक्रिया
सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए व्यक्ति को प्रोजेक्ट रिपोर्ट जिला पशुपालन विभाग से स्वीकृत करवानी होगी। प्रोजेक्ट रिपोर्ट स्वीकृत हो जाने पर व्यक्ति को सब्सिडी मिल जाती है। स्वीकृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट को अपने बैंक में लेकर जाएं | बैंक व्यक्ति की सारी पड़ताल करके उचित लोन दे देती है।

ऐसे बनाएं प्रोजेक्ट रिपोर्ट
एक बकरी के लिए 12 वर्ग फीट के लिए भूमि की जरूरत है 20 बकरी के लिए भूमि की आवश्यकता 240 वर्ग फीट होगी।
एक बकरा के लिए 15 वर्ग फीट की भूमि होना चाहिए।
एक बकरी के बच्चे के लिए 8 वर्ग फीट भूमि होना चाहिए। 40 बकरी के बच्चे के लिए 320 वर्ग फीट भूमि की जरूरत है।
कुल भूमि 575 वर्ग फीट होना चाहिए। भूमि पर आवास बनाने पर आने वाले खर्च 200 रुपये प्रति वर्ग फीट भूमि पर खर्च आयेगा।
बकरी की कीमत
बकरे की कीमत
आवास का खर्च भी शामिल होता है।

Published on: