हॉट ऑन वेब

दिल्ली नहीं छोड़ना चाहती थी पत्नी, पति ने गला काटकर उतारा मौत के घाट

पुलिस ने आरोपी आफताब को लखनऊ से गिरफ्तार कर दिल्ली ले आई।

2 min read
दिल्ली नहीं छोड़ना चाहती थी पत्नी, पति ने गला काटकर उतारा मौत के घाट

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने आज़मगढ़ के रहने वाले एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। शख्स पर अपनी ही पत्नी की हत्या का आरोप है। गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम आफताब (23) है। आफताब ने अपनी पत्नी की हत्या के लिए इतना दर्दनाक तरीका अपनाया, जिसे जानने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी। बता दें कि आफताब ने अपनी पत्नी का गला काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पत्नी की हत्या के बाद आफताब मौके से फरार हो गया।

दरअसल आफताब ने साल 2013 में लव मैरिज की थी। उस समय आफताब की पत्नी नाबालिग थी, लेकिन साल 2017 में जब वह बालिग हो गई तो उसके बयान के आधार पर कोर्ट ने दोनों की शादी को वैध करार दे दिया। दोनों पिछले काफी समय से दिल्ली में ही रह रहे थे। लेकिन पिछले कई दिनों से दोनों के रिश्तों में काफी कड़वाहट आ गई थी। जिससे कई बार दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी। हत्या से पहले भी दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ था।

पुलिस ने आरोपी आफताब को लखनऊ से गिरफ्तार कर दिल्ली ले आई। वह लखनऊ में किसी पहचान की महिला के घर रुका हुआ था। दिल्ली आने पर पूछताछ में आफताब ने बताया कि वह अपनी पत्नी (22) को वापस अपने गांव आज़मगढ़ लेकर जाना चाहता था। लेकिन उसकी पत्नी ने दिल्ली छोड़ने की बात पर नाराज़ हो गई, और शहर छोड़ने के लिए साफ इंकार कर दिया। महिला के इस फैसले से आफताब को पत्नी के चरित्र पर शक हुआ।

2 अक्टूबर की सुबह महिला की लाश को नज़फगढ़ के रणजी एनक्लेव इलाके से बरामद किया गया। दोनों का एक बच्चा भी है, जिसकी उम्र चार साल है। पुलिस ने बताया कि आफताब को पकड़ने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था, क्योंकि उसके फोन के मुताबिक उसकी लोकेशन बार-बार लखनऊ और सहारनपुर शो कर रही थी।

Published on:
07 Oct 2018 01:24 pm
Also Read
View All