हॉट ऑन वेब

हैदराबाद रेप केस : लाश जली है या नहीं ये देखने दोबारा मौके पर पहुंचे थे आरोपी

Hyderabad Rape Case : हैदराबाद में जानवरों की डॉक्टर से हुआ था दुष्कर्म, इसके बाद की गई निर्मम तरीके से हत्या आरोपी पीड़िता को जबरन शराब पिलाने की कर रहे थे कोशिश
2 min read
Dec 02, 2019
Hyderabad Rape Case

नई दिल्ली। हैदराबाद (Hyderabad Rape Case) में जानवरों की डॉक्टर के साथ रेप और निर्मम तरीके से की गई हत्या से पूरे देशवासी आक्रोशित हैं। मामले की जांच में रोजाना नए-नए तथ्यों का खुलासा हो रहा है। पहले जहां पता चला कि आरोपियों ने पीड़िता को जबरन शराब पिलाने की कोशिश की। वहीं एक नई जानकारी सामने आई है कि महिला के शव को जलाने के बाद आरोपी दोबारा घटनास्थल पर पहुंचे थे।

दरिंदों के हौंसले कितने बुलंद थे इसका अंदाजा इस बात से लगता है कि वे घटना को अंजाम देने के बाद दोबारा मौके पर पहुंचे थे। दरअसल आरोपियों ने महिला (lady doctor raped) के साथ हैवानियत भरा सुलूक करने के बाद उसे जला दिया था। शव पूरी तरह से जला है या नहीं ये देखने अपराधी दोबारा वहां गए थे।

बताया जाता है कि वारादात को अंजाम देने वाले दो आरोपी शिवा और नवीन ने पहले नैशनल हाइवे 44 पर शम्शाबाद और शादनगर के बीच रास्ते की रेकी की। इसके बाद उन्होंने चट्टनपल्ली गांव में एक अंडरपास के नीचे शव को जलाया था। ये दोनों पीड़िता की स्कूटी को ठीक कराके उसी से आगे चल रहे थे जबकि शव के साथ बाकी दोनों आरोपी ट्रक में थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी शिवा और नवीन ने पहले कई दूसरी जगहें भी खोजी थीं लेकिन लोगों के होने की वजह से वे वहां नहीं रुके। बाद में देखा कि हाइवे पर अंडरपास के पास सन्नाटा है तो वहीं उन्होंने लाश को आग के हवाले कर दिया।

Updated on:
02 Dec 2019 11:46 am
Published on:
02 Dec 2019 11:46 am