हॉट ऑन वेब

देश का एक मात्र किला : घूमने जा रहे है तो यहां से लौटकर नहीं आ पाएंगे

अपने देश में कई ऐसे ऐतिहासिक किले है जो आज भी दुनियाभर में काफी मशहूर है। दुनिया के कौने—कौने से हर साल इनको देखने के लिए बहुत सारे लोग आते है। इनसे कुछ ऐसे हरस्यमय किले भी है जो इतने सालों बाद भी एक पहली बने हुए है।

2 min read
Gagron Fort

नई दिल्ली। अपने देश में कई ऐसे ऐतिहासिक किले है जो आज भी दुनियाभर में काफी मशहूर है। दुनिया के कौने—कौने से हर साल इनको देखने के लिए बहुत सारे लोग आते है। इनसे कुछ ऐसे हरस्यमय किले भी है जो इतने सालों बाद भी एक पहली बने हुए है। ये किले इतने डरावने है जिसमें लोग घूसने से भी डरते है। इनके बारे में कई प्रकार की बाते की जाती है। आज आपको एक ऐसे ही राजस्थान में स्थित एक किलेे के बारे में बताने जा रहे है। देश का यह एक मात्र ऐसा किला है जिसका निर्माण बिना नींव किया गया है। जी हां, हम बात कर रहे है राजस्थान के झालावाड़ जिले स्थित गागरोन किले (Gagron Fort) की।

14 युद्ध और 2 जौहर हुए थे
गागरोन किला अपनी खूबियों के कारण दुनियाभर में काफी फेमस है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इसमें आज भी कई रहस्य बरकरार है। दिखने में यह बहुत खूबसूरत नजर आती है। इसके चारों तरफ पानी ही पानी दिखता है। इस किले को जल दुर्ग के नाम से जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इसका निर्माण राजा बीजलदेव ने 12वीं शताब्दी में करवाया था। खबरों के अनुसार, इस किले में 14 युद्ध और 2 जौहर हुए थे।

यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज की सूची में शामिल
आपको बता दें कि यह धरोहर यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज की सूची में भी शामिल है। किले के दो अहम प्रवेश द्वार है एक द्वार नदी की ओर निकलता है तो दूसरा पहाड़ी रास्ते की ओर निकलता हैं। यहां पर हर साल बहुत सारे लोग घूमने आते है। यहां पर बहुत ही सुकून और मन को शान्ति मिलती है। किले में राजपूत महिलाएं सुरक्षित रहती थी। लेकिन जब दुश्मन किले पर हमला कर देता तो उनसे बचने के लिए खुद को जौहर के हवाले कर देती थी।

Published on:
06 Dec 2020 12:25 pm
Also Read
View All