हॉट ऑन वेब

ऑस्ट्रेलिया में लोगों ने नहीं मिलाया पीएम से हाथ और बताया ‘मूर्ख’, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है वीडियो पीएम के प्रति लोगों में खास गुस्सा है
2 min read
• •
Updated: 4 Jan 2020, 5:02 PM IST
In Australia people did not shake hands with PM and told fool
In Australia people did not shake hands with PM and told fool

नई दिल्ली: किसी भी देश के प्रधानमंत्री का पद काफी बड़ा पद माना जाता है। ऐसे में लोग अपने देश के पीएम की इज्जत करते हैं। लेकिन एक वीडियो सोशल मीडिया ( social media ) पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें दक्षिण पूर्व ऑस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन ( prime minister Scott Morrison ) से लोगों ने हाथ मिलाने से इंकार कर दिया। ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि लोगों ने ऐसा क्यों किया।

दरअसल, बीते 4 महीनों से दक्षिण पूर्व ऑस्ट्रेलिया ( Australia ) के जंगलों में भीषण आग लगी हुई है। वहीं वहां की सरकार और प्रशासन आग पर काबू पाने में असफल रहा है। सितंबर 2019 में लगी आक के कारण 1200 से ज्यादा घर जलकर खत्म हो गए हैं। साथ ही लगभग 18 लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में वहां के लोगों में प्रशासन को लेकर खासा गुस्सा है। वहीं जब प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन जायजा लेने वहां पहुंचे, तो लोगों ने उनसे हाथ मिलाने से इंकार कर दिया। साथ ही इस दौरान पीएम स्कॉट को मूर्ख भी कहा गया।

पीएम मॉरिसन फायर फाइटर्स से कॉफी ब्रेक पर मिलने पहुंचे थे। इस दौरान एक ने उनसे हाथ मिलाने से इंकार कर दिया। यही नहीं वायरल विडियो में वो फायर फाइटर कह रहा है कि 'मैं आपसे हाथ नहीं मिलाना चाहता।' हालांकि, मॉरिसन ने कहा कि उन्हें मिलकर खुशी हुई। जैसे ही पीएम वहां से हटे वो फायर फाइटर भी उठकर चला गया। इस दौरान पीछे खड़े एक अध‍िकारी को कहता है कि इस फायर फाइटर का खुद का घर तबाह हो गया। जबकि वो दूसरों की जान बचा रहा है। वहीं पीड़ित महिला ने भी पीएम से हाथ मिलाने से इंकार कर दिया। बावजूद इसके पीएम उसका हाथ पकड़कर उससे हाथ मिलाते हैं। लोगों में प्रशासन के प्रति खासा गुस्सा है।

Published on: