
नई दिल्ली। Interesting Facts About India: भारत के बारे में रोजाना आप कुछ न कुछ नया जरूर पढ़ते होंगें। क्या आपको पता है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र देश है और सातवां सबसे बड़ा देश है। ऐसे ही कुछ रोचक तथ्यों के बारे में हम आपको बताएंगे।
1. क्या आपको पता है कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के सम्मान में 26 मई को स्विट्जरलैंड में विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इसी दिन राष्ट्रपति अब्दुल कलाम ने स्विट्जरलैंड का दौरा भी किया था।
2. इंडिया नाम की उत्पत्ति इंड्यूस नामक नदी से हुई है। जो कि इंड्यूस वैली की घाटियों में बहती थी।
3. भारत की सेना अमेरिका और चीन के बाद तीसरे नंबर में आती है। भारत के पास विश्व की तीसरी सबसे बड़ी सेना है।
4. भारत देश दुनिया में सबसे बड़े आकर वाले देशों की लिस्ट में सातवें नंबर में आता है।
5. भारत के कुंभ मेले का जमावड़ा इतना बड़ा होता है कि इसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है।
6. हिंदी के बाद सबसे ज्यादा यहां अंग्रेजी बोली जाती है। भारत दुनिया का 24 वां ऐसे देश है जहां अंगेजी सबसे ज्यादा बोली जाती है।
7. भारत का पहला रॉकेट साईकल पर और उपग्रह को बैलगाड़ी पर लाया गया था।
8. भारत के केरल में दुनिया की सबसे बड़ी डाक व्यवस्था है।
9. भारत देश की पवित्र नगरी वाराणसी दुनिया की सबसे पुरानी नगरी है।
10. शतरंज खेल की खोज भारत में ही हुई थी।
11. दुनिया का सातवां अजूबा भी भारत में है जिसे ताजमहल कहा जाता है। आगरा के ताजमहल को मुग़ल शासक ने अपनी बेगम मुमताज की याद में बनवाया था।
12. भारत ने दुनिया तक योग पहुंचाया है, योग 5000 वर्ष से भी ज्यादा पुराना है।
13. दुनिया का सबसे बड़ा रोड नेटवर्क भारत के पास है जो तकरीबन 1.9 मिलियन मील को एक-साथ आपस में जोड़ते हैं।
14. भारत का मेघालय राज्य दुनिया का सबसे ज्यादा बारिश वाला राज्य है।
15. भारत का स्थान सुपर कंप्यूटर बनाने में तीसरे नंबर में है।
16. सन 1986 तक भारत अकेला ऐसा देश माना जाता है जहां आधिकारिक रूप से हीरा पाया जाता था।
17.KFC जैसे बड़े ब्रांड ने भारतियों के लिए अलग शाकाहारी मेनू लागू किया था।
18. भारत में ही दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट स्टेडियम है। ये क्रिकेट स्टेडियम हिमाचल प्रदेश में है जो कि समुद्र तट से 24 हजार मीटर ऊपर बना है।
19. भारत देश दुनिया में फिल्मों का सबसे बड़ा उत्पादक है।
20. जीरो नंबर का अविष्कार भी भारत में हुआ था।