हॉट ऑन वेब

इटली के पुरातत्त्वविदों को मिली बड़ी कामयाबी, 2 हज़ार साल पुराने मक़बरे में ढूंढ निकाली प्राचीन ग्रीक माइथोलॉजी से जुडी पेंटिंग्स

Italian Archaeologists' Big Findings: इटली के पुरातत्त्वविदों को हाल ही में एक बड़ी कामयाबी मिली है। उन्हें एक 2 हज़ार साल पुराना मकबरा मिला है जिसमें उन्होंने प्राचीन ग्रीक माइथोलॉजी से जुडी पेंटिंग्स ढूंढ निकाली हैं।
2 min read
Oct 12, 2023
2_thousand_years_old_tomb_in_italy.jpg
2,000 years old tomb in Italy

दुनियाभर के पुरातत्त्वविदों की यह कोशिश होती है कि उन्हें प्राचीन समय से जुडी चीज़ें मिले। इसके लिए वो खोज में भी लगे रहते हैं और प्राचीन समय और सभ्यताओं से जुड़ी चीज़ों को ढूंढने की कोशिश करते रहते हैं। समय-समय पर उन्हें इसमें कामयाबी भी मिलती है। ऐसा ही कुछ हाल ही में इटली (Italy) में हुआ। इटली के पुरातत्त्वविदों को हाल ही में एक बड़ी कामयाबी मिली है। इटली के पुरातत्त्वविदों ने हाल ही में नेपल्स (Naples) के उपनगर गिउग्लिआनो (Giugliano) में प्राचीन समय से जुड़ी चीज़ें ढूंढ निकाली हैं।


मिला 2,000 साल पुराना मकबरा

इटली के पुरातत्त्वविदों ने हाल ही में नेपल्स के उपनगर गिउग्लिआनो में एक मकबरा ढूंढ निकाला है। यह मकबरा 2,000 साल पुराना है। इटली के पुरातत्त्वविदों को यह मकबरा एक खेत में सर्वे के दौरान मिला। पुरातत्त्वविदों को पहले भी इस इलाके में बड़ी संख्या में जमीन के नीचे दबे निर्माण मिल चुके हैं, जो रोमन रिपब्लिक युग (510-31 ईसा पूर्व) से रोमन इम्पीयरल एज (31 ईसा पूर्व-476 ईस्वी) तक के हैं।

मिली प्राचीन पेंटिंग्स

पुरातत्त्वविदों को इस मकबरे में प्राचीन पेंटिंग्स भी मिली हैं , जिनमें से दो ग्रीक माइथोलॉजी से जुडी खास वॉल पेंटिंग्स हैं।

पहली पेंटिंग

पहली पेंटिंग में ग्रीक राजा हरक्यूलिस को सर्बेरस नाम के तीन सिर वाले हाउंड (डॉग) से लड़ते हुए दिखाया गया है। सर्बेरस के बारे में कहा जाता है कि वह अंडरवर्ल्ड के द्वारों की रक्षा करता था। हरक्यूलिस और सर्बेरस की लड़ाई पाताल लोक में हुई थी, जिसकी वॉल पेंटिंग मकबरे में मिली है। इस पेंटिंग में ग्रीक माइथोलॉजी के बुध भगवान को भी दिखाया गया है, जिनके कहने पर हरक्यूलिस पातळ लोक में गया था और सर्बेरस से लड़ाई की।


दूसरी पेंटिंग

दूसरी पेंटिंग ग्रीक माइथोलॉजी के ही प्राचीन समुद्री देवता की है। इचिथियोसेंटॉर्स नाम के समुद्री देवता का ऊपरी शरीर इंसान का, निचला आधा हिस्सा और अगले पैर घोड़े के, जबकि पूंछ मछली की है। पेंटिंग में दो इचिथियोसेंटॉर्स को ढाल पकड़े हुए एक-दूसरे का सामना करते दिखाया गया है।

Published on:
12 Oct 2023 12:43 pm